April Fool Day 2020: कोरोना पर अप्रैल फूल मैसेज भेजा, तो पुलिस लेगी एक्शन

Updated:
विज्ञापन
April Fool Day 2020: कोरोना पर अप्रैल फूल मैसेज भेजा, तो पुलिस लेगी एक्शन

No April Fool Coronavirus Lockdown: बुधवार को अप्रैल की पहली तारीख है और इस दिन लोग ‘अप्रैल फूल’ का प्रैंक (April Fool Pranks) खेलते हैं. लेकिन पुलिस ने कोरोना संकट को देखते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना (coronavirus) को लेकर किसी तरह का मजाक ना करें, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

No April Fool in Coronavirus Lockdown: इस समय जब पूरी दुनिया में कोरोना (coronavirus outbreak) का कहर फैला हुआ है और इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाशने की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में कोरोना वायरस के संकट (coronavirus crisis) के बीच एक सबसे बड़ी मुश्किल अफवाहों और फेक न्यूज (fake news) को रोकने की है.

बुधवार को अप्रैल की पहली तारीख है और इस दिन लोग ‘अप्रैल फूल’ का प्रैंक (april fool prank) खेलते हैं. लेकिन पुणे पुलिस ने कोरोना संकट को देखते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर किसी तरह का मजाक (april fool jokes on coronavirus) ना करें, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोमवार को पुणे पुलिस ने जिले में इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया. पुलिस ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है कि सोशल मीडिया (social media) पर इस दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाने पर IPC की धारा 188 के तहत एक्शन लिया जाएगा. बताते चलें कि इस धारा के तहत 6 महीने तक की जेल और 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

पुलिस ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है, 1 अप्रैल को हम अक्सर अपने दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों के साथ प्रैंक खेलते हैं. लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन (coronavirus lockdown) के संकट को देखते हुए इस बार लोगों से अपील की जाती है कि किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं. ऐसा करने पर इसे लॉकडाउन का उल्लंघन माना जाएगा.

बता दें कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के संकट के बीच कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया (corona related rumours on social media) पर फैल रही हैं. पिछले दिनों जब इस बात की चर्चा हुई कि केंद्र सरकार 21 दिनों के लॉकडाउन को बढ़ा सकती है, तब सरकार की ओर से सफाई दी गई. सरकार ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्लान नहीं है.

मालूम हो कि कोरोना वायरस का कहर (CoVID-19 fear) पूरे देश में व्याप्त है. अब तक देश में इस खतरनाक वायरस से 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित (coronavirus infected cases) हो चुके हैं. जबकि 30 से अधिक लोगों की अब तक इस जानलेवा वायरस (deadly virus) से मौत हो चुकी है. सरकार लगातार इस जानलेवा बीमारी (fatal disease) से निपटने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक इस वायरस की कोई दवा (coronavirus vaccine) नहीं बन पाई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola