ePaper

VIDEO : एक सितंबर को लॉन्च होगी शान की सवारी Royal Enfield Bullet 350

Updated at : 31 Aug 2023 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : एक सितंबर को लॉन्च होगी शान की सवारी Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का इंजन भी नया होगा. यह वही इकाई है, जो बाकी 350 सीसी मोटरसाइकिलों पर पाई जाती है. हालांकि, रॉयल एनफील्ड इसे बुलेट की विशेषताओं के अनुरूप फिर से तैयार करेगा. इंजन अधिकतम 20 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

विज्ञापन

भारत में दोपहिया सवारी मोटरसाइकिलों में शान की सवारी बुलेट की बात ही कुछ और है. जब रॉयल एनफील्ड बुलेट की बात आती है, तो इसके शौकीन इसका दाम नहीं पूछते, इसका केवल नाम ही काफी है. अब वही रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 भारत के बाइक बाजार में एक सितंबर 2023 को लॉन्च की जाएगी. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल एनफील्ड शुक्रवार को भारतीय बाजार में बुलेट 350 की नई पीढ़ी को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह बेची जा रही मौजूदा यूसीई बुलेट की जगह लेगी. नई बुलेट 350 को हंटर 350 और क्लासिक 350 के बीच में रखने की उम्मीद है. लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि दोपहिया मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को तीन वेरिएंट में पेश करेगी.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रॉयल एनफील्ड के जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो क्लासिक रीबॉर्न, मीटियर 350 और हंटर 350 पर भी आधारित है. रॉयल एनफील्ड ने पिछले प्लेटफॉर्म की तुलना में जे-प्लेटफॉर्म के साथ जो सुधार किए हैं, वे महत्वपूर्ण हैं.

अब अगर हम इसके इंजन की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का इंजन भी नया होगा. यह वही इकाई है, जो बाकी 350 सीसी मोटरसाइकिलों पर पाई जाती है. हालांकि, रॉयल एनफील्ड इसे बुलेट की विशेषताओं के अनुरूप फिर से तैयार करेगा. इंजन अधिकतम 20 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ड्यूटी पर गियरबॉक्स 5-स्पीड यूनिट होगा जो पहले की तुलना में काफी स्मूथ है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 भी मोटरसाइकिल क्लासिक 350 के समान रोटरी-स्टाइल स्विचगियर का इस्तेमाल करेगी. हालांकि, बेस वेरिएंट में स्विचगियर का एक सरल सेट मिल सकता है, जो हंटर 350 के बेस वेरिएंट पर पेश किया गया है. इसमें हैलोजन हेडलैंप और एक नया टेल लैंप भी होगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola