ePaper

ईवी कारों पर टिप्पणी करके बुरे फंसे 'मिस्टर बीन', हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उठा मुद्दा

Updated at : 08 Feb 2024 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
ईवी कारों पर टिप्पणी करके बुरे फंसे 'मिस्टर बीन', हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उठा मुद्दा

रोवन एटकिन्सन के लेख का शीर्षक था, 'मुझे इलेक्ट्रिक वाहन पसंद हैं और मैंने इसे सबसे पहले अपनाया था, लेकिन धीरे-धीरे मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं.' लेख में अपनी इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग का हवाला देते हुए एटकिंसन ने अपने दोस्तों को इलेक्ट्रिक कारों की खरीद न करने की सलाह दी थी.

विज्ञापन

नई दिल्ली: ‘मिस्टर बीन’ के नाम से सिल्वर स्क्रीन के पॉपुलर एक्टर रोवन एटकिन्सन इलेक्ट्रिक कारों पर टिप्पणी करके बुरी तरह से फंस गए हैं. उन्होंने जून 2023 में ब्रिटेन के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘द गार्जियन’ में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों पर टिप्पणी करते हुए निराशा जाहिर की थी. अब जबकि ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स का सत्र चल रहा है, तो ग्रीन एलायंस थिंक टैंक ने इस मुद्दे को संसद में उठा दिया है. स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस थिंक टैंक ने एक्टर रोवन एटिकिन्सन के लेख का हवाला देते हुए कहा है कि यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए हानिकारक है.

क्या लिखा था ‘मिस्टर बीन’ के लेख में

स्काई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर रोवन एटकिन्सन ने लेख में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति अपनी निराशा जाहिर की थी. इसमें उन्होंने उन्हें ‘सौम्य’ कहा था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि इलेक्ट्रिक वाहन से ‘ठगा हुआ’ महसूस कर रहा हूं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने लेख में एक्टर ने लिथियम-आयन बैटरी के इस्तेमाल पर सवाल उठाया और पारंपरिक कारों को लंबे समय तक रखने और इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच करने के बजाय सिंथेटिक ईंधन के इस्तेमाल जैसे कई विकल्प सुझाए थे.

Also Read: टुनटुन-मुनिया वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 12000 रुपये की छूट! 7,500 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक

एक्टर ने इलेक्ट्रिक कार न खरीदने की दी थी सलाह

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोवन एटकिन्सन के लेख का शीर्षक था, ‘मुझे इलेक्ट्रिक वाहन पसंद हैं और मैंने इसे सबसे पहले अपनाया था, लेकिन धीरे-धीरे मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं.’ द गार्जियन के लेख में अपनी इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग का हवाला देते हुए एटकिंसन ने अपने दोस्तों को इलेक्ट्रिक कारों की खरीद न करने की सलाह दी थी. खासकर यह सलाह उनके लिए थी, जिनके पास पहले से पुराने डीजल इंजन वाली कारें हैं.

Also Read: नाबालिग को अपनी गाड़ी चलाने को दी तो चले जाएंगे जेल! जानें क्या कहता है नियम

थिंक टैंक ने एक्टर की टिप्पणी को किया खारिज

थिंक टैंक ग्रीन एलायंसने इस सप्ताह की शुरुआत में एक बैठक में कहा कि सबसे हानिकारक लेखों में से एक द गार्जियन में रोवन एटकिन्सन की ओर से लिखी गई एक टिप्पणी अंश था, जिसे पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है. यह बैठक राजनेताओं को ब्रिटेन में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से संबंधित चुनौतियों के बारे में बताने के लिए आयोजित की गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन एलायंस थिंक टैंक ने कहा कि दुर्भाग्य से इस प्रकार के तथ्यों की जांच कभी भी झूठे दावों की तरह आम आदमी तक नहीं पहुंचती.

Also Read: ‘टुक-टुक’ कर दो ट्रिम में फिर चल पड़ी e-Luna, जानें कितनी है कीमत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola