ePaper

पावरफुल प्रॉसेसर और जबरदस्त कैमरा के साथ ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, कीमत 30 हजार रुपये से कम

Updated at : 13 Aug 2023 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पावरफुल प्रॉसेसर और जबरदस्त कैमरा के साथ ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, कीमत 30 हजार रुपये से कम

अगर आप भी अपने लिए 30,000 रुपये से कम कीमत पर एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 30000 रपये से कम हैं और ये स्मार्टफोन जबरदस्त कैमरा, दमदार प्रोसेसर, पावरफुल बैटरी लाइफ और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आते हैं.

विज्ञापन
undefined

Best Smartphones Under 30000: आज के मॉडर्न समय में स्मार्टफोन हमारे लिए काफी जरुरी गैजेट बन गया है. एक स्मार्टफोन केवल कम्युनिकेशन के लिए ही महत्वपूर्ण साधन नहीं रह गया है बल्कि अब यह अनेक फंक्शन जैसे कि कैमरा, गेमिंग, एंटरटेनमेंट, और वीडियो देखने के लिए भी जरुरी बन गया है. इसलिए, अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक एक लाजवाब और दमदार स्मार्टफोन चुनना काफी जरुरी है. ऐसे में अगर आप भी इस समय अपने लिए 30,000 रुपये से कम कीमत पर एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं. ये सभी स्मार्टफोन जबरदस्त कैमरा, दमदार चिपसेट, पावरफुल बैटरी लाइफ और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आते हैं. तो चलिए 30,000 रुपये से कम कीमत पर मौजूद बेस्ट स्मार्टफोन्स पर डालते हैं एक नजर.

undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite: अगर आप अपने लिए वनप्लस की एक स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Nord CE 3 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. OnePlus के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें एक 6.72 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले दिया है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरबनाल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. कंपनी ने इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 102MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Xiaomi 11 Lite NE: 30 हजार रुपये से कम कीमत पर यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.55 इंच के 10 बिट AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है. बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 778G 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है. स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB इंटरबनाल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. कंपनी ने इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का शूटर दिया गया है.

undefined

iQOO Neo 7 5G: 30,000 रुपये से कम कीमत पर अगर आप अपने लिए एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो iQOO Neo 7 5G आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. स्पेक शीट पर अगर नजर डालें तो इस पावरफुल स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है. यह डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें Dimensity 8200 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है. स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB इंटरबनाल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. कंपनी ने इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Poco X3 Pro: इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 860 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह एक पावरफुल चिपसेट है और उन लोगों को काफी जबरदस्त परफॉरमेंस डिलीवर कर सकता है जिन्हें हैवी टास्किंग का शौक है. बता दें इसका डिस्प्ले एक 6.67 इंच का AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है. कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल और अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो आपको काफी शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस दिला सकता हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इसमें 5,160 mAh की बैटरी दी है.

undefined

Moto Edge 40: मोटो का यह स्मार्टफोन भी 30,000 रुपये से कम कीमत पर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6.50 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है. वहीं, परफॉरमेंस के लिहाज से देखें तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमे आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है जबकि सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 32MP का शूटर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola