Mothers Day Gift: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा तोहफा, ये गैजेट्स हैं बेस्ट ऑप्शन्स

Mother’s Day Gifting Guide: आज मदर्स डे है. अगर आपने अपनी मां के लिए अभी तक कोई गिफ्ट नहीं फाइनल नहीं किया है लेकिन मां को कुछ यूनीक गिफ्ट देना चाह रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कुछ बढ़िया ऑप्शंस के बारे में, जो आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं.
Mother’s Day Gifting Guide: आज मदर्स डे है. हमें इस दुनिया में लानेवाली मां के नाम वैसे तो हमारी पूरी जिंदगी भी कम है, लेकिन मां की ममता, त्याग, प्रेम और वात्सल्य के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए मदर्स डे मनाते हैं. इस दिन लोग अपनी मां को कोई न कोई गिफ्ट देते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं. अगर आप मां को कोई यूनीक गिफ्ट देना चाह रहे हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह क्या हो, तो हम आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं. हालांकि, सही गिफ्ट की तलाश करना कोई आसान काम नहीं है. ऐसे में हम आपको टेक गैजेट्स की एक लिस्ट बताने वाले हैं, जो गिफ्ट के तौर पर आपकी मां के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं.
आप मदर्स डे पर अपनी मां को स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं. 10 हजार से 15 हजार की रेंज में आपको अच्छा 5G फोन मिल जाएगा. वहीं, कई फोन ऑफर्स के जरिये सस्ते पड़ सकते हैं. सैमसंग, मोटोरोला, रियलमी, रेडमी, लावा, इंफिनिक्स सहित कई कंपनियों के फोन इस रेंज में उपलब्ध हैं.
Also Read: Xiaomi लायी दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां
मदर्स डे पर आप अपनी मॉम को स्मार्टवॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें मिलनेवाले कई सारे फीचर्स, उनकी हेल्थ और फिटनेस का भी ख्याल रखेंगे. बेसिक फीचर्स वाले स्मार्टवॉच की कीमत 1000 रुपये से शुरू हो जाती है, वहीं 5000 रुपये तक की रेंज में आपको अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टवॉच मिल जाएंगे.
मां को फिल्मी गाने पसंद हों या भजन, मदर्स डे पर वायरलेस स्पीकर बजट फ्रेंडली गैजेट के तौर पर अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है. वायरलेस और वजन में हल्का होने से इसे कहीं भी कैरी किया जा सकता है. 1000 से 2000 रुपये की रेंज में आपको बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर मिल सकता है.
Also Read: Maxima लायी नयी मैक्स प्रो समुराई स्मार्टवॉच, जानिए कैसी है
अगर आपकी मॉम को किताबें या कुछ नया पढ़ने का शौक है, तो इस मदर्स डे पर किंडल बुक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिलाने के इस दौर में किंडल बुक डिवाइस में PPI ग्लेयर फ्री डिस्प्ले कागज की बुक पढ़ने वाला फील देता है. यह आंखों के लिए भी बहुत सुरक्षित होता है.
मम्मी के लिए फुट मसाजर बढ़िया गिफ्ट हो सकता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है. यह दिनभर की थकान को दूर कर देता है. इसकी खूबियों की बात करें, तो इसमें अलग-अलग मोड्स होते हैं. इसका पावर कंजंप्शन 40W का है. इसे आराम से चेयर पर बैठकर यूज किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










