झमाझम बारिश में कार लेकर जा रहे हैं बाहर? ये 5 एक्सेसरीज जरूर रखें साथ

Updated:
विज्ञापन
monsoon car care (Image: ChatGPT)

monsoon car care (Image: ChatGPT)

बारिश के मौसम में कार चलाना मुश्किल हो सकता है. अपनी गाड़ी को सुरक्षित रखने और सफर को आसान बनाने के लिए इन 5 जरूर एक्सेसरीज को साथ रखना न भूलें. इससे आपकी कार को नुकसान से बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

झमाझम बारिश में कार लेकर सड़क पर निकलना मतलब एक सिरदर्द साथ लेकर चलना है. इस मौसम में कार ड्राइविंग आसान नहीं होती, क्योंकि पानी वाली सड़कें और लो विजिबिलिटी ड्राइवर्स के लिए बड़ा चैलेंज होता है. ज्यादा बारिश में कार को ध्यान से ड्राइव करने की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ चीजों का दिमाग में रखना यूजफुल होता है. यदि आप भी अपनी गाड़ी को लेकर तेज बरसात में ड्राइव करने निकल रहे हैं, तो इन 5 चीजों को माइंड में रखना जरूरी है. इससे आपकी कार को नुकसान नहीं पहुंचेगा और आपको भी ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. चलिए उन चीजों के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं.

रबर फ्लोर मैट और मड फ्लैप्स 

बरसात में आप कार लेकर बात जाते हैं और कीचड़ में निकलते हैं, तो उस स्थिति में आपके जूतों-चप्पलों में गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में जब दोबारा अपनी गाड़ी में चढ़ते हैं, तो उसमें लगी कीचड़ और मिट्टी अंदर के फर्श को डर्टी और बदबूदार बना देते हैं. इसलिए अपनी कार की इंटीरियर को क्लीन रखने के लिए अच्छे एंटी-स्लिप रबर मैट का यूज करें. इसके अलावा आउटसाइड से आने वाली कीचड़ और पानी की बौछारों को कार की बॉडी पर जाने से रोकने के लिए मड फ्लैप्स जरूर लगवाएं. 

माइक्रोफाइबर टॉबल 

जब आप बरसात में कार लेकर निकलते हैं, तो उस दौरान बाहर निकलने पर भिंगने का डर काफी ज्यादा होता है और जब भीगकर वापस अंदर आते हैं उस स्थिति में केबिन में नमी और सीलन की बदबू आ सकती है. ऐसे में माइक्रोफाइबर टॉबल और कोई कपड़ा आपको साथ रखना जरूरी है. इससे गाड़ी के शीशों पर लगी धुंध को आसानी से साफ किया जा सकता है. यह कांच पर बिना किसी खंरोच के पानी और भाप को तुरंत साफ कर देता है.

पोर्टेबल टायर इंफफ्लेटर और पंचर कीट 

इसके अलावा आप बरसात में कार लेकर जा रहे हैं, तो अपने साथ पोर्टेबल टायर इंफफ्लेटर और पंचर कीट ले जाएं. बारिश के मौसम में गीली सड़कों पर टायरों का सही प्रेशर होना काफी जरूरी होता है. यदि आप हाइवे या बीच रास्ते पर हैं, तो ऐसे में मैकेनिक ढूंढ पाना आसान नहीं है. यदि आपके पास पोर्टेबल टायर इंफफ्लेटर और पंचर कीट है, तो खुद से ही इसका इलाज कर सकते हैं. ज्यादा परेशान भी आपको नहीं होना पड़ेगा. 

एंटी-फॉग स्प्रे 

अक्सर बरसात के दिनों में टेंपरेचर में अंतर के चलते कार के शीशे और साइड मिरर पर भाप जमने लगता है. ऐसी स्थिति में बाहर कुछ दिखाई नहीं देता है. इस समस्या से राहत पाने के लिए अपनी गाड़ी में हमेशा एंटी-फॉग स्प्रे साथ लेकर चलें. इसके अलावा आप रेन रिपेलेंट का यूज भी कर सकते हैं. एंटी-फॉग प्रोटेक्टिव फिल्म (Anti-Fogg-Film) भी आपके लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है. इन सब चीजों को रखने से बाहर का दृश्य साफ दिखेगा और आप सफर का आनंद बिना किसी टेंशन के ले पाएंगे.

विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड 

यदि तेज बारिश हो रही है और आपकी कार में लगा विंडशील्ड वाइपर ब्लेड खराब हो, तो यह आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. ऐसे में कार लेकर बाहर निकलने से पहले यह देख लें, कि आपका वाइपर रबर अच्छी स्थिति में हो और सामने शीशे पर कोई स्क्रैच न छोड़े. इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपने साथ विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड जरूर रखना चाहिए. वाइपर टैंक में इसका इस्तेमाल करने से शीशे पर लगने वाली कीचड़ तुरंत साफ हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: झमाझम बारिश में बीच रास्ते न रुक जाए आपकी कार, मॉनसून से पहले जरूर चेक करें ये चीजें


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola