Xiaomi लायी Mi 11 Lite स्मार्टफोन, 8GB रैम और 64MP कैमरा के साथ ये खूबियां भी हैं खास

Mi 11 Lite Price, Features, Specs, Launch Details : चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Mi 11 सीरीज के तहत Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra हैंडसेट्स को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. Mi 11 Lite की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है.
Mi 11 Lite Price, Features, Specs, Launch Details : चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Mi 11 सीरीज के तहत Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra हैंडसेट्स को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. Mi 11 Lite की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है.
Mi 11 Lite डिस्प्ले
Mi 11 Lite में 1080×2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है.
Mi 11 Lite रैम, स्टोरेज और प्रॉसेसर
Mi 11 Lite हैंडसेट 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आया है. इसमें स्नैपड्रैगन 732G प्रॉसेसर दिया गया है.
Also Read: Mi 11 Lite और Mi 10i में से Xiaomi का कौन सा स्मार्टफोन खरीदें?
Mi 11 Lite कैमरा
Mi 11 Lite में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है.
Mi 11 Lite बैटरी और ओएस
Mi 11 Lite एंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करता है. फोन में 4250mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
-
Display : 6.55 inch (1080×2400)
-
Processor : Qualcomm Snapdragon 732G
-
OS : Android 11
-
RAM : 8GB
-
Storage : 128GB
-
Front Camera : 16MP
-
Rear Camera : 64MP + 8MP + 5MP
-
Battery : 4250mAh
Also Read: 12GB रैम, Snapdragon 888 प्रोसेसर और हार्ट रेट सेंसर के साथ आया Mi 11 Ultra स्मार्टफोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




