Google Search में टाइप करें Christmas, स्क्रीन पर शुरू हो जाएगा मजेदार Game
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Dec 2022 6:19 PM
Google Santa Tracker - गूगल के इस क्रिसमस स्पेशल सेटअप की खास बात यह है कि पूरा पेज साउंड एफेक्ट्स के साथ मौजूद है और इसे ऑफ करने का ऑप्शन भी दिया गया है. पेज के ऊपर बायीं ओर मौजूद हैम्बर्गर मेन्यू पर टैप करने पर यूजर को अलग-अलग गेम एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिलेगा.
Merry Christmas Google Santa Tracker : 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार मना रही होती है. इस मौके पर गूगल पर एक बड़ा इंट्रेस्टिंग गेम लाइव हुआ है. गेम खेलने के लिए यूजर्स को बस गूगल सर्च में ‘क्रिसमस’ या ‘Christmas’ टाइप करके सर्च करना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक गिफ्ट बॉक्स आयेगा. इसपर क्लिक करने से आपके सामने एक पेज खुल जाएगा. इस पेज के टॉप में ‘सांता ट्रैकर’ (Santa Tracker) लिखा हुआ है और पूरे पेज को क्रिसमस सेलिब्रेशन से सजाया गया है. यहां यूजर को पेज पर प्ले बटन नजर आयेगा, जिसपर क्लिक करके लाइव गेम खेला जा सकता है.
खेलें मजेदार गेम्स
गूगल के इस क्रिसमस स्पेशल सेटअप की खास बात यह है कि पूरा पेज साउंड एफेक्ट्स के साथ मौजूद है और इसे ऑफ करने का ऑप्शन भी दिया गया है. पेज के ऊपर बायीं ओर मौजूद हैम्बर्गर मेन्यू (तीन लाइन्स) है, जिन पर टैप करने पर यूजर को अलग-अलग गेम एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिलेगा. इसमें ऐसे कई गेम हैं जिन्हें कोड बूगी की तरह खेला जा सकता है. यही नहीं, सैंटा की सेल्फी पर मेकअप भी किया जा सकता है.
Also Read: Google के अंत की शुरुआत ChatGPT? खतरा भांपकर सुंदर पिचाई ने अपनी टीम को दिया यह ऑर्डर
क्रिसमस कैसे मनाते हैं?
25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बाजार में सैंटा की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, लाइट्स, गिफ्ट्स, केक, चॉकलेट्स सहित कई तरह की चीजें उपलब्ध हैं. पूरी दुनिया में मनाये जाने वाले इस त्योहार की लोग तैयारियां पहले ही शुरू कर देते हैं. विशेषकर ईसाई धर्मावलंबी समुदाय, अपने प्रभु यीशु मसीह के जन्म के स्वागत की तैयारियों में जुट जाता है. पूरी दुनिया में क्रिसमस के दिन लोग परिवार के साथ मिलकर बिताते हैं, कैरल गाते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं.
Also Read: Google का दिवाली सरप्राइज देखा आपने? अपने लैपटॉप और फोन की स्क्रीन ऐसे करें जगमग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










