ePaper

Maruti Suzuki India ने DBS बैंक के साथ किया समझौता, डीलरों को मिलेगी फाइनेंस सुविधा

Updated at : 31 May 2024 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Maruti Suzuki India ने DBS बैंक के साथ किया समझौता, डीलरों को मिलेगी फाइनेंस सुविधा

Maruti Suzuki ties up with DBS Bank to provide loans to distributors

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने कहा, “यह साझेदारी देश भर में मारुति सुजुकी के व्यापक डीलर नेटवर्क को उनकी बढ़ती व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अभिनव वित्तीय उत्पाद प्रदान करने की दिशा में एक कदम है.”

विज्ञापन

Maruti Suzuki India ने अपने वितरकों को फाइनेंस उपलब्ध कराने के लिए डीबीएस बैंक इंडिया के साथ समझौता किया है. वाहन विनिर्माण कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) देश भर में 3,863 से अधिक मारुति सुजुकी के शोरूम के लिए व्यापक फाइनेंस विकल्पों को विस्तार देता है.

दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के यार्ड में लगी भीषण आग, 300 से ज्यादा वाहन जलकर खाक

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने कहा, “यह साझेदारी देश भर में मारुति सुजुकी के व्यापक डीलर नेटवर्क को उनकी बढ़ती व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप अभिनव वित्तीय उत्पाद प्रदान करने की दिशा में एक कदम है.”

डीबीएस बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और (वैश्विक लेनदेन सेवाएं, एसएमई और संस्थागत देयता व्यवसाय) प्रमुख दिव्येश दलाल ने कहा कि बैंक एसएमई और घरेलू उपस्थिति के लिए अपने अग्रणी डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला समाधानों का लाभ उठाएगा.

Fighter हो सकती है बजाज की पहली सीएनजी बाइक! कंपनी ने नाम को कराया रजिस्टर्ड

वर्तमान में, Maruti Suzuki भारत में 15 मॉडल बेचती है, जिन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है, सबसे पहले Maruti Suzuki Arena जिसके अंतर्गत Alto K10, S-Presso, WagonR, Celerio, Ignis, Swift, Dzire, Baleno, Brezza, Ertiga और XL6. वहीं NEXA के अंतर्गत Ignis, Ciaz, S-Cross, Grand Vitara और XL7 बेची जाती है.

सप्लाई वाटर से गाड़ी धोने पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना, काट दिया जाएगा वाटर कनेक्शन

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola