ePaper

Maruti Nexa नेटवर्क के पांच साल पूरे, 11 लाख इकाइयां बेचीं

Updated at : 23 Jul 2020 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Maruti Nexa नेटवर्क के पांच साल पूरे, 11 लाख इकाइयां बेचीं

Maruti Nexa, Maruti Nexa network, Maruti Nexa completes five years: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की प्रीमियम खुदरा श्रृंखला नेक्सा ने अपने परिचालन के पांच साल पूरे कर लिये हैं. इस दौरान उसने 11 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की है.

विज्ञापन

Maruti Nexa, Maruti Nexa completes five years: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की प्रीमियम खुदरा श्रृंखला नेक्सा ने अपने परिचालन के पांच साल पूरे कर लिये हैं.

इस दौरान उसने 11 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की है. मारुति (Maruti) ने बयान में कहा कि 200 से अधिक शहरों में 370 शोरूम के साथ मात्रा के हिसाब से नेक्सा (Nexa) तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड है.

नेक्सा नेटवर्क के जरिये कंपनी इग्निस (Ignis), बलेनो (Baleno), सियाज (Ciaz), एस-क्रॉस (S-Cross) और एक्सएल6 (XL6) मॉडलों की बिक्री करती है. एमएसआई (MSI) के कार्यकारी निदेशक विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा, नेक्सा देश में किसी वाहन कंपनी की पहली पहल है.

इसने ग्राहकों को एक नये प्रकार का खुदरा अनुभव दिया है. उन्होंने कहा कि इस ब्रांड ने पांच साल में 11 लाख उपभोक्ताओं को सेवाएं दी है. कंपनी ने नेक्सा बिक्री नेटवर्क की शुरुआत 2015 में की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola