ePaper

Paytm App प्ले स्टोर से हटने के बाद फिर से लौट आया, जानें पूरा अपडेट

Updated at : 18 Sep 2020 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Paytm App प्ले स्टोर से हटने के बाद फिर से लौट आया, जानें पूरा अपडेट

Paytm Google play store : Paytm गूगल प्ले स्टोर पर एक बार फिर से उपलब्ध है. आपको बता दें कि इसे गूगल प्ले स्टोर से कुछ समय के लिए हटा लिया गया था. पेटीएम ने हाल ही में फैंटेसी लीग की शुरुआत की थी और कल से IPL2020 भी शुरू है. Paytm ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि कंपनी गूगल की पॉलिसी रिक्वॉरमेंट के तहत अब कैशबैक कॉम्पोनेंट हटा रही है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि ये अस्थाई तौर पर है.

आपको बता दें कि इससे पहले Google ने प्लेस्टोर से पेटीएम ऐप को हटा दिया था. इस बारे में Google का तर्क था कि वह किसी भी गैंबलिंग ऐप का समर्थन नहीं करता है. जुए से जुड़ी उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के कारण पेटीएम पर यह कार्रवाई की गई थी. मालूम हो कि Paytm और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है.

हालांकि, पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड हुआ ऐप काम कर रहे हैं. Paytm पेमेंट ऐप के अलावा कंपनी के अन्य ऐप्स- Paytm for business, Paytm money, Paytm mall आदि Google Play Store पर अभी भी उपलब्ध हैं.

गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं. हम किसी भी ऐसे ऐप का समर्थन नहीं करते हैं जो किसी उपभोक्ता को किसी दूसरी वेबसाइट पर ले जाता हो. अगर कोई ऐप किसी ऐसी वेबसाइट पर कस्टमर को ले जाता है जहां नकद पुरस्कार जीतने के लिए किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं. गूगल किसी भी ऐप को ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है और ऐसा करना गूगल नीतियों का उल्लंघन है.

पहले से है, तो करेगा काम

यहां यह जानना जरूरी है कि अगर आपके फोन में पहले से Paytm मौजूद है, तो अभी भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि इस ऐप की मदद से न केवल रिचार्ज किया जाता है, बल्कि छोटी-बड़ी कई तरह की पेमेंट से लेकर शॉपिंग और इन्वेस्टमेंट के लिए भी इस ऐप का काफी इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola