Schooltime मोड के साथ लॉन्च हुई किफायती Apple Watch SE

Updated:
विज्ञापन

Apple Watch SE, Latest Launch : Apple ने Time flies इवेंट के दौरान अपनी सबसे किफायती Apple Watch SE को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत को कंपनी ने ऐपल वॉच सीरीज 4 से भी कम रखा है. इसे $279 की कीमत में सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध किया जाएगा. फिलहाल भारत में इसकी कीमत कितनी होगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.

विज्ञापन

Apple ने Time flies इवेंट के दौरान अपनी सबसे किफायती Apple Watch SE को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत को कंपनी ने ऐपल वॉच सीरीज 4 से भी कम रखा है. इसे $279 की कीमत में सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध किया जाएगा. फिलहाल भारत में इसकी कीमत कितनी होगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.

विज्ञापन

ऐपल वॉच SE को खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, क्योंकि इसमें स्कूल टाइम मोड भी मिलता है जिसे ऑन करने पर बच्चा स्कूल में होने पर वॉच के अन्य फीचर्स का उपयोग नहीं कर सकेगा. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक लोकेशन नोटिफिकेशन्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. इनके अलावा, ऐपल वॉच SE में फॉल डिटेक्शन, अल्टीमीटर और स्विम प्रूफिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ऐपल का कहना है कि इस वॉच के अलावा कंपनी ऐपल वॉच सीरीज 3 को भी बंद नहीं करेगा. इसका मतलब यह हुआ कि इसे भी $199 कीमत के साथ उपलब्ध ही रखा जाएगा. आपको बता दें कि ऐपल वॉच SE, ऐपल वॉच सीरीज 3 का ही अपग्रेड वेरिएंट हैं.

Also Read: Apple ने लॉन्च की नयी स्मार्टवॉच, आपको देगी ब्लड में ऑक्सीजन लेवल की जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola