Kia ने 44000 से ज्यादा कारों को किया रीकॉल, एयरबैग से जुड़ी खामी की होगी जांच

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Oct 2022 2:11 PM

विज्ञापन

Kia Carens Recall Kia Recalls Cars India: किआ इंडिया अपनी कारेन्स एमपीवी में एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में संभावित खामी की जांच करने के लिए यह रिकॉल अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Kia Carens Recall: किआ इंडिया (Kia India) ने किआ कारेंस (Kia Carens) के सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए स्वैच्छिक रिकॉल कैंपेन का ऐलान किया है. किआ इंडिया अपनी कारेन्स एमपीवी में एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में संभावित खामी की जांच करने के लिए यह रिकॉल अभियान चला रही है.

वाहन निर्माता कंपनी किआ इंडिया अपने यूटिलिटी वाहन ‘कारेंस’ की 44,174 इकाइयों को वापस मंगा रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक जिम्मेदार कंपनी होने से उसने इन वाहनों को वापस मंगाकर उनका निरीक्षण करने का फैसला किया है, ताकि एयरबैग का संचालन करने वाले सॉफ्टवेयर में कोई खामी पाये जाने पर उसे सही किया जा सके.

Also Read: Maruti Suzuki से इस मामले में आगे निकली KIA, Hyundai और MG Motors

किआ इंडिया ने कहा कि ‘कारेंस’ मॉडल की इन इकाइयों को स्वैच्छिक रूप से अधिकृत डीलरों के पास मंगाने का अनुरोध वाहन मालिकों से किया जाएगा, ताकि एयरबैग के कंट्रोल सॉफ्टवेयर में किसी गड़बड़ी को ठीक किया जा सके. किआ ने इस साल फरवरी में छह और सात सीटों वाले मॉडल कारेंस को बाजार में पेश किया था. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Kia seltos को मिला बड़ा अपडेट, अब बेस मॉडल में भी दिए जाएंगे ये फीचर्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola