Instagram Down: ठप रहने के बाद दुरुस्त हुआ इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान

Updated:
विज्ञापन
Instagram Down: ठप रहने के बाद दुरुस्त हुआ इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान

instagram down news – Instagram की सर्विसेज सोमवार को ठप हो गईं. हालांकि, अब इंस्टाग्राम वापस ठीक तरह से काम कर रहा है. एक टेक्निकल खामी के चलते हजारों यूजर्स को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही थी.

विज्ञापन

Instagram Outage News: फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम डाउन होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा. Meta के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Instagram की सर्विसेज सोमवार को ठप हो गईं. हालांकि, अब इंस्टाग्राम वापस ठीक तरह से काम कर रहा है. एक टेक्निकल खामी के चलते हजारों यूजर्स को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही थी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के प्रवक्ता ने बताया- एक टेक्निकल खामी के चलते कुछ यूजर्स को इंस्टाग्राम ऐक्सेस करने में दिक्कत हुई. हमने जल्द ही समस्या झेल रहे उन सभी यूजर्स के लिए खामी को दूर कर दिया जो इससे प्रभावित थे. जिन्हें इंस्टाग्राम को लेकर समस्या हुई, उनमें भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स शामिल थे.

Also Read: YouTube और Instagram के शॉर्ट वीडियोज में यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा मजेदार कंटेंट, पढ़ें पूरी खबर

आउटेज रिपोर्ट करनेवाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम आज सुबह 4:00 बजे के करीब डाउन हुआ और दुनियाभर के लगभग 1.8 लाख यूजर्स ने आउटेज की समस्या को लेकर रिपोर्ट किया. रिपोर्ट करनेवाले कुल यूजर्स में से 87 प्रतिशत यूजर्स इंस्टाग्राम ऐप के साथ समस्या का सामना कर रहे थे, 9 प्रतिशत यूजर्स इंस्टाग्राम की वेबसाइट को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे, वहीं 4 प्रतिशत अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे थे. इनमें भारत में 10,000 से अधिक यूजर्स ने आउटेज को लेकर रिपोर्ट किया, जिसमें 42 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन, 41 प्रतिशत ने इंस्टाग्राम ऐप के साथ और 16 प्रतिशत यूजर्स ने अकाउंट लॉगिन में समस्या को लेकर शिकायत की.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola