ePaper

How To: बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के डाउनलोड करें Instagram Reels, जानें आसान तरीका

Updated at : 06 Sep 2023 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
instagram

आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं. तो चलिए इन आसान स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

टेक जायंट कंपनी मेटा ने पॉपुलर शॉर्ट-वीडियो ऐप टिकटॉक के राइवल के रूप में साल 2020 में इंस्टाग्राम पर रील्स फीचर को लॉन्च किया. इंस्टाग्राम रील्स यजर्स को 60 सेकंड तक लेंथ वाले वीडियो बनाने की अनुमति देता है और उन्हें इंस्टाग्राम एक्सप्लोर पेज पर फीचर्ड किया जाता है. ये टिकटॉक से प्रेरित शॉर्ट वीडियो मेटा का अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला कंटेंट फॉर्मेट बन गए हैं और रचनाकारों को विज्ञापन रेवेन्यू अर्जित करने की सुविधा देते हैं.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को स्टोरीज़ के माध्यम से दूसरों द्वारा पोस्ट की गई रीलों को डाउनलोड करने की अनुमति दे रहा है ताकि वे इसे बाद में देख सकें या ऐप के बाहर दोस्तों के साथ शेयर कर सकें. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के Android या iPhone पर Instagram Reels कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

undefined

इंस्टाग्राम रील्स कैसे करें डाउनलोड

इंस्टाग्राम रील्स को स्टोरीज़ के साथ डाउनलोड करना एक आसान ट्रिक है और इसमें कोई एडिशनल थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ़्टवेयर की जरूरत नहीं है. तो चलिए इन स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

  • इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने के लिए अपने एंड्रॉइड या आईओएस स्मार्टफोन पर ऐप को ओपन कर लें.

  • उन रील्स को खोजें जिन्हें आप डाउनलोड करना चाहते हैं और उसके बाद शेयर आइकन पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद अपनी स्टोरी में रीलों को जोड़ने के लिए टैप कर दें.

  • प्रीव्यू को ज़ूम करें टॉप पर दिए गए तीन डॉट्स मेनू पर क्लिक करें और सेव दबाएं.

  • इसके बाद स्टोरी को डिस्कार्ड कर दें.

undefined

यूजर्स डाउनलोड की गई रील को अपने कैमरा रोल से एक्सेस कर सकते हैं. डाउनलोड किए गए वीडियो में इंस्टाग्राम वॉटरमार्क का अभाव है और यह अकाउंट यूजर का नाम दिखाता है.

undefined

जानकारी के लिए बता दें वर्तमान में, केवल पब्लिक अकाउंट्स से शेयर की गई रीलें डाउनलोड के लिए एलिजिबल हैं. अगर रील्स को प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट्स से शेयर किया गया है तो उन्हें डाउनलोड नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा, पब्लिक अकाउंट्स वाले यूजर्स ऐप सेटिंग में रील्स डाउनलोड करने की क्षमता को बंद कर सकते हैं.

undefined

इस बीच, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने जून में घोषणा की थी कि अमेरिका में यूजर्स पब्लिक अकाउंट्स द्वारा शेयर किए गए रीलों को अपने कैमरा रोल पर डाउनलोड कर सकेंगे. तब तक, यूजर्स रील्स को सीधे अपनी स्टोरीज़ में या चैट के माध्यम से पब्लिक अकाउंट्स पर शेयर करने में सक्षम थे.

undefined

बता दें यह शेयर आइकन पर टैप करके और फिर डाउनलोड ऑप्शन का चयन करके किया जा सकता है. मोसेरी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में, नीचे मेनू में ऐड टू स्टोरी, शेयर और कॉपी लिंक के साथ डाउनलोड ऑप्शन दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola