How To: वर्चुअल इंटरव्यू को कैसे करें क्रैक? काम आयेंगे ये टिप्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Aug 2023 1:58 AM
job interview
Types and Tips for Virtual Interviews - सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि वर्चुअल इंटरव्यू ऑडियो और वीडियो, दोनों तरह से आयोजित किये जाते हैं. लेकिन इसका सबसे प्रचलित तरीका वीडियो कॉल है. आप अगर जल्द ही ऑनलाइन इंटरव्यू देने वाले हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देकर अपनी तैयारी को दुरुस्त बना सकते हैं-
How to crack Virtual Interview? आजकल जमाना डिजिटल का है. जॉब ढूंढ़ने से लेकर जॉब करने के लिए अब ऑफिस के चक्कर लगाना जरूरी नहीं. अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है. ऐसे में इंटरव्यू यानी साक्षात्कार भला कैसे पीछे रहता!
इंटरव्यू सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ‘इन्क्रूटर’ द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि कोविड के बाद अब भी देश की लगभग 90 फीसदी कंपनियां रिक्रूटमेंट के लिए वर्चुअल इंटरव्यू लेना पसंद कर रही हैं. आप अगर किसी कंपनी में ऑनलाइन इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि वर्चुअल इंटरव्यू ऑडियो और वीडियो, दोनों तरह से आयोजित किये जाते हैं. लेकिन इसका सबसे प्रचलित तरीका वीडियो कॉल है. आप अगर जल्द ही ऑनलाइन इंटरव्यू देने वाले हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देकर अपनी तैयारी को दुरुस्त बना सकते हैं.
Also Read: How To: पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है? टेंशन न लें, यह काम कर देंगे तो चलेगा रॉकेट से भी फास्ट
टेक्नोलॉजी की समझ रखें
वर्चुअल इंटरव्यू की शुरुआत से पहले इंटरव्यू का आयोजन करनेवाले प्लैटफॉर्म, जैसे – स्काइप, जूम या गूगल हैंगआउट के ऑपरेशंस को अच्छे से समझ लें. साथ ही इंटरव्यू के दौरान इस्तेमाल होनेवाले अन्य उपकरणों, जैसे – फोन या लैपटॉप की बैटरी, माइक्रोफोन और इंटरनेट कनेक्शन एवं इंटरनेट की स्पीड आदि की जांच कर लें.
कैमरा फ्रेंडली बनें
ऑनलाइन इंटरव्यू में आपको कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ बोलना आना चाहिए. इसके लिए आईने के सामने खड़े होकर या कैमरा रिकॉर्डिंग कर प्रैक्टिस करें और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें.
Also Read: Juice Jacking से बच कर रहना! फोन चार्जिंग में लगाते ही खाली हो जाएगा अकाउंट
सही जगह का चयन करें
इंटरव्यू के दौरान आप किस जगह बैठेंगे, यह पहले से तय कर लें. बैठने की जगह चुनते समय उस जगह पर पर्याप्त रोशनी की जांच जरूर करें.
बोलने के तरीके पर ध्यान दें
वर्चुअल इंटरव्यू के दौरान बोलने के तरीके का ख्याल रखना चाहिए. थोड़ा, धीरे और साफ बोलें, क्योंकि ऑनलाइन माध्यम में आपकी आवाज इंटरव्यूअर तक पहुंचने में क्षण भर का अंतर होता है. इंटरव्यूअर के सवाल ध्यान से सुनें और उसके बाद जवाब दें.
Also Read: How To: पैसे गलत बैंक अकाएंट में ट्रांसफर हो गए? टेंशन न लें, ऐसे आयेंगे वापस
अगर कोई गलती हो जाए
इन तैयारियों के बावजूद अगर आपसे कोई गलती हो जाती है या इंटरव्यू के दौरान कोई तकनीकी समस्या आ जाती है, तो घबराएं नहीं. इंटरव्यू के अंत में इंटरव्यूअर से माफी मांग लें. इसका इंटरव्यूअर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










