Hero Xtreme 250R लॉन्च, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, क्रूज कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Hero Xtreme 250R 4V (फोटो: heromotocorp.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hero MotoCorp ने Xtreme 250R को लॉन्च किया है. इस बाइक में 250cc का इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है. इसके अलावा, चार राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

Hero MotoCorp ने भारत में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 250R को 1.98 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक में 250cc का इंजन दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, चार राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Xtreme 250R: इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 250R में 250cc का इंजन दिया गया है, जो 9,250 rpm पर 30 PS की पावर और 7,500 rpm पर 25.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. खास बात यह है कि बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर ऊपर और नीचे कर सकते हैं. 

इसके अलावा, इसमें वेट-टाइप असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जो गियर बदलने के दौरान राइडिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है. Hero Xtreme 250R में चार मोड मिलते हैं, जिनमें Rain, Road, Sport और Track शामिल हैं. बाइक के ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम की सेटिंग्स भी इन राइडिंग मोड्स के हिसाब से बदलती हैं.

Xtreme 250R: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Xtreme 250R में 4.2 इंच की मल्टी-कलर TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 60 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी शामिल है, जिससे राइड के दौरान रास्ता समझना आसान हो जाता है. इसके अलावा, बाइक में क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है. इसकी मदद से राइडर टायरों में हवा के दबाव पर नजर रख सकते हैं.

लाइटिंग के मामले में भी यह बाइक काफी दमदार है. इसमें क्लास-D LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं. वहीं, पीछे की तरफ H-शेप वाली LED टेललाइट मिलती है. इसके अलावा, बाइक में LED इंडिकेटर्स और हैजर्ड स्विच भी दिया गया है.

Xtreme 250R: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

सस्पेंशन की बात करें तो Hero Xtreme 250R में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स दिए गए हैं. वहीं, पीछे की तरफ रेक्टैंगुलर स्विंगआर्म के साथ फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग (FSD) सस्पेंशन मिलता है.

ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में आगे 320mm और पीछे 230mm की डिस्क ब्रेक दी गई हैं. इसके साथ स्विचेबल डुअल-चैनल ABS भी मिलता है, जिसे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Hero Xtreme 160R 4V हुई अपडेट, 4.4 सेकंड में पकड़ेगी 60 की स्पीड, अब मिलेंगे 3 राइडिंग मोड्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola