Charger Refund: ओला, एथर, हीरो, टीवीएस अपने EV ग्राहकों को रिफंड करेंगी चार्जर के पैसे
EV Charger Refund- अगर आपने चार्जर के लिए अलग से पैसे दिये हैं, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी आपको चार्जर के पैसे वापस लौटाने वाली है. केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनियों को इसके लिए नोटिस जारी किया था.
2-Wheeler Charger Refund: इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदने वालों के लिए गूड न्यूज है. अगर आपने चार्जर के लिए अलग से पैसे दिये हैं, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी आपको चार्जर के पैसे वापस लौटाने वाली है. ओला, एथर, हीरो, टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों को चार्जर के लिए वसूले गए कुल 288 करोड़ रुपये की रकम वापस करने जा रही हैं.
सरकार ने नोटिस जारी कर कही थी यह बात
केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनियों को इसके लिए नोटिस जारी किया था. ये कंपनियां सरकार से फेम सब्सिडी लेने के बाद भी ग्राहकों को उसका पूरा फायदा नहीं दे रही थीं. ग्राहकों से शिकायत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और कंपनियों को नोटिस भेजा. इसके बाद कंपनियों ने चार्जर के लिए लिये गए पैसे लौटाने का फैसला लिया है.
Also Read: Vida V1 Plus और Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए 25 हजार रुपये तक सस्ते, जानें नयी कीमतEV ग्राहकों को वापस मिलेंगे इतने रुपये
ईवी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदनेवाले ग्राहकों से चार्जर के लिए अलग से 10,000 से 15,000 रुपये तक चार्ज किये हैं. ग्राहकों को ये पैसे वापस मिलेंगे. EV पर सब्सिडी का जोर-शोर से प्रचार होने के बाद साल 2023 में ग्राहक चार्जर की अलग से कीमत लेने की शिकायत करने लगे. इस पर संज्ञान लेते हुए भारी उद्योग मंत्रालय ने कंपनियों को नोटिस जारी किया. ओला इलेक्ट्रिक ने इस संबंध में 4 मई, गुरुवार सुबह Twitter पर अपना बयान जारी किया है.
Important Update. pic.twitter.com/G0GM46UApM
— Ola Electric (@OlaElectric) May 4, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










