ePaper

Hero MotoCorp ने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च से पहले EV ब्रांड Vida से पर्दा उठाया

Updated at : 05 Mar 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Hero MotoCorp ने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च से पहले EV ब्रांड Vida से पर्दा उठाया

Hero MotoCorp New Brand Vida for Electric Mobility: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने नये इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड 'विडा' से पर्दा उठाया है. इससे यह साफ हो गया है कि ईवी मार्केट में हीरो नयी ब्रांडिंग के साथ आयेगी.

विज्ञापन

Hero MotoCorp Vida EV: हीरो मोटोकॉर्प ने अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड लॉन्च किया है. इस ब्रांड को ‘वीडा’ नाम से लॉन्च किया गया है और अब कंपनी इसी ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी. हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईवी डॉ पवन मुंजाल ने दुबई में एक इवेंट के दौरान इस ब्रांड से पर्दा उठाया.

दो-पहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) समाधानों पर 10,000 से अधिक उद्यमियों को मदद देने की खातिर उसने 10 करोड़ डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वैश्विक कोष तैयार किया है. हीरो मोटोकॉर्प ने उभरते मोबिलिटी समाधानों, आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ‘विडा’ ब्रांड की शुरुआत करते हुए इस कोष की घोषणा की. इस कोष के जरिये बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (बीएमयू) और हीरो मोटोकॉर्प की अगुवाई में वैश्विक साझेदारी स्थापित करना और ईएसजी समाधानों के लिए 10,000 से अधिक उद्यमियों को पोषित करने का लक्ष्य है.

Also Read: e-scooter Price Hike: 45 हजार रुपये तक महंगे हो जाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, खबर पढ़कर लगेगा झटका

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन मुंजाल ने एक बयान में कहा, विडा का अर्थ होता है जीवन और इस ब्रांड का एकमात्र उद्देश्य विश्व पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना और अर्थपूर्ण तरीके से आगे बढ़ना है. अगले 17 हफ्तों में हम अपने विडा मंच, उत्पाद, सेवाओं को सामने लायेंगे और इनके जरिये दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाएंगे.

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक, एथर, जॉय, ओला, बजाज, टीवीएस के ई-स्कूटर्स का जलवा है. हर महीने हजारों इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक रहे हैं और अब खासकर युवाओं की पसंद और स्टाइलिश स्कूटर के प्रति दीवानगी देखते हुए कंपनियां नये मॉडल्स बाजार में उतार रही हैं. आप इसे कॉलेज, ऑफिस या बाजार जाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. (इनपुट : भाषा)

Also Read: New Launch: मार्केट में आये दो नये इलेक्ट्रिक स्कूटर, हाइटेक फीचर्स के साथ मिलेगी 100km की ड्राइविंग रेंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola