Hero MotoCorp Price Hike: स्प्लेंडर से लेकर प्लेजर तक की खरीद होगी महंगी, जानें कितनी बढ़ जाएगी कीमत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2022 1:00 PM

विज्ञापन

आनेवाले दिनों में अगर आप हीरो मोटोकॉर्प का कोई नया टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. स्प्लेंडर से लेकर प्लेजर तक, हीरो के दोपहिया वाहन महंगे होने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Hero MotoCorp 2-Wheeler Price Hike : अगर आप आनेवाले दिनों में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का कोई नया टू-व्हीलर (Hero 2-Wheeler) खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, स्प्लेंडर (Splendor) से लेकर प्लेजर (Pleasure) तक, हीरो के दोपहिया वाहन महंगे होने जा रहे हैं.

Hero MotoCorp 2-Wheelers Expensive

कितनी बढ़ जाएंगी कीमतें?

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प एक दिसंबर से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि कीमतों में 1,500 रुपये तक वृद्धि की जाएगी और बढ़ोतरी की सटीक मात्रा मॉडल और बाजारों के अनुसार अलग-अलग होगी.

Also Read: Hero Motocorp की फेस्टिव सीजन में कैसी रही परफॉर्मेंस, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
Hero MotoCorp Motorcycle Scooter Price Hike Reason

कंपनी को क्यों बढ़ाने पड़े दाम?

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा, मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में वृद्धि समग्र मुद्रास्फीति लागत के कारण जरूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों पर कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए वित्तपोषण के नये समाधान प्रदान करना जारी रखेगी. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Hero Bike Price List: खरीदने जा रहे हैं हीरो की नयी बाइक? यहां देखें सभी मॉडल्स की प्राइस लिस्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola