FIFA World Cup ने तोड़ डाले Google Search के सारे रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Dec 2022 3:51 PM

विज्ञापन

Football World Cup Final के फाइनल के दौरान गूगल (Google) ने सर्वाधिक ट्रैफिक रिकॉर्ड किया है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने खुद अपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी शेयर की है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल (FIFA World Cup Final) मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में अब तक नहीं हुआ था. दरअसल, फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup Final) के फाइनल के दौरान गूगल (Google) ने सर्वाधिक ट्रैफिक रिकॉर्ड किया है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने खुद अपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी शेयर की है.

Google CEO का ट्वीट क्या कहता है?

अल्फाबेट और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने सोमवार 19 दिसंबर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि फीफा विश्व कप फाइनल (#FIFAWorldCup) के दौरान गूगल सर्च ने अपने अस्तित्व के 25 वर्षों में अब तक सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है. ऐसा लगा कि जैसे दुनिया भर के लोग सिर्फ एक ही चीज को सर्च कर रहे हैं.

सुंदर पिचाई का ट्वीट क्या है?

जैसा कि आप जानते हैं कि दुनियाभर में लाखों लोग छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी घटना की जानकारी हासिल करने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं. हालांकि, यह सर्च इंजन हर साल अपने प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले मुद्दे, एक्टर्स, मूवीज, सॉन्ग आादि की सूची जारी करती है. लेकिन गूगल सर्च के करीब 25 साल के वजूद में ऐसा पहली बार हुआ है जब गूगल ने अपने प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया है.

अर्जेंटीना की जीत पर क्या बोले गूगल सीईओ

आपको बता दें कि सुंचर पिचाई ने एक और पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने कहा कि यह अब तक के सबसे महान खेलों में से एक था. अर्जेंटीना और फ्रांस ने अच्छा खेला. जोगो बोनिटो. कोई भी मेसी से ज्यादा इसका हकदार नहीं है, यह अब तक का सबसे महान खिलाड़ी है. बता दें कि अर्जेंटीना ने रविवार को अपना तीसरा फीफा विश्व कप खिताब जीत लिया. उन्होंने नियमित और अतिरिक्त 30 मिनट के अंत में 3-3 से ड्रा खेलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया.

Also Read: Google Chrome Update: बदल डालें यह सेटिंग, फोन और लैपटॉप की बढ़ेगी स्पीड, बैटरी भी चलेगी टनाटन
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola