Google Pixel 7a की लॉन्चिंग से पहले सामने आये ये डीटेल्स, जानें आप भी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 May 2023 10:06 AM

विज्ञापन

Google Pixel Make-in-India

Pixel 7a Price: गूगल का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7a भारत में इसी सप्ताह लॉन्च होनेवाला है. इस फोन का लोगों को इंतजार है. गूगल के नये स्मार्टफोन को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि इसमें क्या खास मिलेगा और इसकी कीमत कितनी होगी.

विज्ञापन

Pixel 7a Price: गूगल का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7a भारत में इसी सप्ताह लॉन्च होनेवाला है. इस फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. गूगल के नये स्मार्टफोन को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि इसमें क्या खास मिलेगा और इसकी कीमत कितनी होगी. इस फोन के बारे में अब तक जो बातें सामने आ चुकी हैं, हम आपको उनसे रूबरू कराते हैं. आप इस फोन को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिये खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

गूगल का नया मिड-रेंज 5G फोन

Google Pixel 7a की लॉन्चिंग ग्लोबली 10 मई को Google I/O 2023 इवेंट में होनेवाली है, जबकि भारतीय बाजार में Google Pixel 7a फोन 11 मई को पेश होगा. भारत में Google Pixel 7a की बिक्री फ्लिपकार्ट से होनेवाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मिड-रेंज 5G फोन की अनाउंसमेंट सबसे पहले 10 मई को Google के I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल लेवल होगी. इसके बाद फोन की विभिन्न देशों में लॉन्चिंग होगी. लॉन्च से पहले, Google ने फोन की एक टीजर इमेज जारी करके कुछ डिटेल्स शेयर किये हैं.

Also Read: AI के गॉडफादर Geoffrey Hinton ने क्यों छोड़ दिया Google का साथ? वजह आपको हैरान कर देगी Google Pixel 7a : कीमत की बात

Google Pixel 7a का रिटेल बॉक्स लॉन्च से पहले सामने आया है. इसके अलावा, फोन की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली हुई है. Google Pixel 7a की कीमत Pixel 6a के मुकाबले अधिक होगी. Pixel 7a की कीमत भारत में 11 मई को लॉन्च होने पर ही सामने आएंगी, लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि फोन 50,000 रुपये के सेगमेंट में आयेगा. बता दें कि Pixel 6a को भारत में 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola