Google Doodle Today: गूगल ने नये साल का पहला दिन बनाया खास, देखें आज का डूडल

Updated:
विज्ञापन
Google Doodle Today: गूगल ने नये साल का पहला दिन बनाया खास, देखें आज का डूडल

Google Doodle for Today – नये साल के पहले दिन गूगल ने शानदार एनिमेटेड डूडल बनाया है. इस डूडल के जरिये 2023 की शुरुआत की झलक मिलती है.

विज्ञापन

New Year Day 2023 Google Doodle Today: गूगल (Google) हर खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल (Doodle) बनाता है. आज यानी नये साल (New Year 2023) की पहली सुबह भी गूगल ने एक शानदार डूडल (Google Doodle) बनाकर लोगों का स्वागत किया है. गूगल के होमपेज पर खास अंदाज में एनीमेशन से प्यारा-सा डूडल बनाया गया है. इसे देखकर आपको भी नये साल को लेकर अच्छी वाली फीलिंग आयेगी.

Google Doodle on New Year Day

साल 2023 का पहला डूडल

आज का गूगल डूडल साल 2023 का पहला डूडल (New Year Day Google Doodle) है, जो क्रिएटिव चमकीले रंगों में GOOGLE के अक्षरों को प्रदर्शित करता है. नये साल 2023 के पहले दिन अगर आप किसी को शुभकामनाएं (New Year 2023 Wishes) देना चाहते हैं, तो आप यहां नये साल 2023 के पहले दिन की शुभकामनाएं (Happy New Year Greetings) डूडल के जरिये दे सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस डूडल को शेयर करने भर की जरूरत है.

Also Read: Year Ender : बॉलीवुड या फिर स्पोर्ट्स नहीं, इस साल Google पर सबसे ज्यादा इन्हें किया गया सर्च
What is Google Doodle and since when is it being made?

गूगल डूडल क्या है और कब से बन रहा है?

गूगल डूडल (Google Doodle) एक स्पेशल फीचर है, जिसमें गूगल सर्च के होमपेज पर गूगल के मुख्य लोगो को कुछ समय के लिए बदल दिया जाता है, मतलब कि डूडल से रिप्लेस कर दिया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1998 में गूगल ने पहली बार डूडल बनाया था. गूगल के पहले डूडल को कंपनी के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्जी ब्रिन (Google Co-founder Larry Page & Sergei Brin) ने डिजाइन किया था. तब से ही गूगल हर खास मौके को सेलिब्रेट करने और खास शख्सियतों को याद करने के लिए नये-नये तरह के डूडल डिजाइन करता है.

Also Read: Google के अंत की शुरुआत ChatGPT? खतरा भांपकर सुंदर पिचाई ने अपनी टीम को दिया यह ऑर्डर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola