Flipkart Big Billion Days Sale 2022 इस दिन होगी शुरू, मिलेंगे कमाल के ऑफर्स
Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 14 Sep 2022 9:18 AM
Flipkart ने अपने प्लैटफॉर्म पर Big Billion Days Sale 2022 की घोषणा कर दी है. फ्लिपकार्ट पर यह सेल 23 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक चलेगी. इस सेल के दौरान 12 बजे रात, 8 बजे सुबह और शाम 4 बजे जबरदस्त ऑफर्स दिए जाने वाले हैं.
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 : ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Flipkart पर जल्द ही सेल की शुरुआत होएं वही है. यह इस साल की सबसे बड़ी सेल होने वाली है. इस सेल के दौरान आप कई तरह के प्रोडक्ट्स पर कमाल के डील्स दिए जाने वाले हैं. यह सेल 23 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक चेलगी. इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेस और गेमिंग कंसोल्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जाएंगे. इस सेल के दौरान विभिन्न कैटेगरीज और उत्पादों की टॉप एंड लाइन में 130 बिग बिलियन डेज स्पेशल देखने को मिलने वाले हैं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने लिए किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेने की सोच रहे हैं तो इस सेल की मदद से ढेरों पैसे बचा सकेंगे.
Flipkart पर शुरू किये जाने वाले इस सेल में आपको हर दिन कुछ न कुछ क्रेजी डील्स देखने को मिलेंगे. इस क्रेजी डील के तहत अगर आप रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे शॉपिंग करते हैं तो अलग से ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे. बता दें यह Flipkart Big Billion Days Sale का नौवां एडिशन है और इस दौरान अगर आप किसी भी तरह का महंगा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदते हैं तो फ्लिपकार्ट आपको ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ की सुविधा भी देगी. फ्लिपकार्ट के मुताबिक़ इस सेल के दौरान बायर्स गेम खेल कर भी ईनाम जीत सकेंगे. फ्लिपकार्ट पर कूपन रेन, ट्रेजर हंट और स्पिन द बॉटल जैसे गेम्स मौजूद हैं.
फ्लिपकार्ट ने इस डील के बारे में बताते हुए कहा कि 23 तारीख से लेकर 30 तारीख तक चलने वाली इस सेल के दौरान कस्टमर्स को कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. इसमें कैशबैक भी शामिल है. इसके अलावा कस्टमर्स अगर किसी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इंस्टेंट 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. EMI पेमेंट पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जाने वाली है.
बता दें Paytm UPI, और वॉलेट के जरिये ट्रांजैक्सन पर 10 प्रतिशत की सुनिश्चित बचत हो सकेगी. बात दें इस सेल एक दौरान आप चाहें तो 1 लाख रुपये तक के क्रेडिट के साथ खरीदारी कर सकते हैं जिसे चुकाने के लिए आपको अगले महीने या फिर EMI का विकल्प दिया जाएगा. इसके लिए आपको शॉपिंग करते समय Pay Later ऑप्शन को चुनना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










