Flipkart Big Bachat Sale के दौरान Motorola के स्मार्टफोन्स पर भारी बचत करने का मौका, पढ़ें पूरी खबर

Flipkart पर Big Bachat Sale की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल के दौरान मोटोरोला के कई स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. अगर आप भी सस्ते में Motorola की कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इस इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
Flipkart Big Bachat Sale: फ्लिपकार्ट एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म है और इसका इसका इस्तेमाल हम सभी ने कभी न कभी किया ही है. इस प्लैटफॉर्म पर आये दिन कई तरह के डील्स और डिस्काउंट दिए जाते रहे हैं. बता दें Flipkart पर बिग बचत सेल की शुरुआत हो चुकी है और आज इस सेल का आखिरी दिन है. इस सेल के दौरान आपको Motorola के कई चुनिंदा स्मार्टफोन ब्रैंड्स पर भारी छूट भी दी जा रही है. अगर आप अपने लिए मोटोरोला की स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. चलिए सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Motorola की G31 एक बजट सेगमेंट एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. छूट के बाद इस स्मार्टफोन को आप महज 10,499 रुपये में खरीद सकेंगे. बता दें Motorola के इस स्मार्टफोन में 9,900 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. Moto G31 स्मार्टफोन के स्पेक्स पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity G85 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी है.
Motorola की यह स्मार्टफोन एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है. Flipkart सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर भी 31 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 14,999 रुपये हो जाती है. SBI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. बता दें इस स्मार्टफोन में 14,400 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. Moto के इस स्मार्टफोन के स्पेक्स पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 732G चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गयी है.
Motorola G71 भी एक बजट लेवल स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये हो गयी है. SBI क्रेडिट कार्ड के जरिये इस फोन पर अतिरिक्त 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. Moto G71 स्मार्टफोन में 15,150 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. Moto G71 में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गयी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




