Elon Musk ने किया Twitter के नये CEO का ऐलान, फोटो ट्वीट कर बताया दूसरों से बेहतर

Updated:
विज्ञापन
Elon Musk ने किया Twitter के नये CEO का ऐलान, फोटो ट्वीट कर बताया दूसरों से बेहतर

Elon Musk ने ट्विटर के नये सीईओ की घोषणा कर दी है. उन्होंने नये सीईओ की फोटो भी ट्वीट की है. उन्होंने ट्विटर सीईओ की चेयर पर उसको बैठाकर उसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. यही नहीं, मस्क ने इसकी तुलना कर उसे दूसरे लोगों के साथ कर इसे बेहतर बताया है.

विज्ञापन

Elon Musk Dog Floki New Twitter CEO: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर के नये सीईओ (Twitter New CEO) की घोषणा कर दी है. उन्होंने नये सीईओ की फोटो भी ट्वीट की है. यह अलग बात है कि वह कोई इंसान नहीं, बल्कि उनका पालतू कुत्ता फ्लोकी (Elon Musk Pet Dog Floki) है. उन्होंने ट्विटर सीईओ की चेयर पर उसको बैठाकर उसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. यही नहीं, मस्क ने इसकी तुलना कर उसे दूसरे लोगों के साथ कर इसे बेहतर बताया है.

पराग देसाई की ओर इशारा तो नहीं?

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अपने कुत्ते की तस्वीर ट्वीट कर उसे ट्विटर का नया सीईओ बताया है. एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का नया सीईओ अद्भुत है. उन्होंने अपने अगले ट्वीट में यह भी कहा है कि यह नया सीईओ पिछले वाले आदमी से कही ज्यादा बेहतर है. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि एलन मस्क का इशारा ट्विटर के पुराने सीईओ पराग अग्रवाल की तरफ है, जिन्हें वह कुत्ते से भी बुरा बता रहे हैं.

पराग अग्रवाल से एलन मस्क का हुआ था विवाद

एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर खरीदा था. इस डील से पहले एलन मस्क का तत्कालीन CEO पराग अग्रवाल से विवाद हो गया था. एक समय तो ट्विटर से एलन मस्क की डील पूरी तरह कैंसिल हो गई थी, लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद एलन मस्क क ट्विटर खरीदना पड़ा. महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्विटर की डील होने के बाद पराग अग्रवाल समेत कई पुराने कर्मचारियों को एलन मस्क ने नौकरी तक से निकाल दिया था.

एलन मस्क दे चुके हैं ट्विटर सीईओ के पोस्ट से इस्तीफा

ट्विटर की डील होने से पहले तक एलन मस्क ने इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसपर एक पक्ष का एजेंडा चलाया जाता है, जो अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है. ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने भी कुछ समय के लिए सीईओ की कुर्सी संभाली थी. बाद में उन्होंने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया था और अब जाकर उन्होंने अपने कुत्ते को कंपनी का नया सीईओ बताते हुए उनकी तस्वीर पोस्ट की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola