हजारीबाग में सांसद जयंत सिन्हा ने स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल बैंक की शुरुआत की, जानें क्या हैं नियम

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 12 Oct 2023 11:51 AM

विज्ञापन

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल बैंक की शुरुआत की है. इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि जिले में साइकिल बैंक बनाया गया है. इससे 400 बच्चियों को साइकिल दी गई है.

विज्ञापन

रांची/हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में स्कूली छात्राओं को घर से आने-जाने के लिए साइकिल बैंक की शुरुआत की गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा ने साइकिल बैंक की शुरुआत करते हुए करीब 400 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित किए. दूर-दराज के गांवों में रहने वाली स्कूली छात्राओं के लिए केयर टुडे के सहयोग से इस साइकिल बैंक की शुरुआत की गई है. मीडिया की खबरों में बताया यह जा रहा है कि इस योजना के तहत जिले के अन्य छात्राओं को भी साइकिल बैंक की ओर से साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी.

मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद जमा करानी होगी साइकिल

ऑल इंडिया रेडियो की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल बैंक की शुरुआत की है. इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि जिले में साइकिल बैंक बनाया गया है. इससे 400 बच्चियों को साइकिल दी गई है. इन बच्चियों के बाद ये साइकिलें मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा देने तक ही रहेगी. मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद छात्राओं को साइकिल वापस जमा करानी होगी. उन्होंने कहा कि इस बाद अन्य दूसरी छात्राओं को भी स्कूल आने-जाने के लिए साइकिलें प्रदान की जाएंगी.

छात्राओं को दी गई 20 लाख रुपये की साइकिल

हजारीबाग से सासंद जयंत सिन्हा ने जानकारी दी कि उन्होंने कर्जन ग्राउंड में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की करीब 400 छात्राओं के बीच 20 लाख रुपये की साइकिलों का वितरण किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक साइकिल बैंक हैं. इसके तहत जिन बालिकाओं को साइकिल दी गई, उनके द्वारा 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद वही साइकिल दूसरी छात्रा को दी जाएगी.

Also Read: झारखंड के नौ लाख छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगी साइकिल, सरकार डीबीटी के माध्यम से भेजेगी पैसे

भारत में साइकिल चलाने के नियम

  • भारत में साइकिल चलाने के नियम और कानून अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. हालांकि, कुछ सामान्य दिशानिर्देश हैं, जिनका पालन पूरे देश में किया जाता है.

  • सड़क पर किसी भी अन्य वाहन की तरह साइकिल चालकों को भी यातायात कानूनों और संकेतों का पालन करना चाहिए.

  • साइकिल चालकों को मुड़ते या रुकते समय हाथ के संकेतों का उपयोग करना चाहिए.

  • रात में साइकिल चलाते समय चालकों को उचित प्रकाश व्यवस्था और रिफ्लेक्टर का उपयोग करना चाहिए.

  • तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे कुछ राज्यों में साइकिल चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है.

  • साइकिल चालकों को एक साथ एक से अधिक लोगों को ले जाने की अनुमति नहीं है, जब तक कि उसे इसके लिए डिजाइन नहीं किया गया हो.

  • शराब या नशीली दवाओं का सेवन करने के बाद साइकिल चलाना गैरकानूनी है.

  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सड़क पर साइकिल चलाने की अनुमति नहीं है.

  • साइकिल चालकों को फुटपाथों पर तब तक सवारी नहीं करनी चाहिए, जब तक कि संकेत न मिले कि इसकी अनुमति है.

  • यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि इन नियमों को 2021 से अपडेट किया गया है और नए नियमों के लिए स्थानीय अधिकारियों से जांच संपर्क करना ज्यादा बेहतर है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola