CCI On Google: मुश्किल में गूगल, टेक कंपनी के खिलाफ प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने शुरू की जांच

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Competition Commission start investigation against Google: भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल की एंड्रॉयड प्लेस्टोर संबंधी नीतियों के बारे में पिछले साल अक्टूबर में दिये गए अपने निर्देश का पालन नहीं करने के आरोप की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Competition Commission start investigation against Google: भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल की एंड्रॉयड प्लेस्टोर संबंधी नीतियों के बारे में पिछले साल अक्टूबर में दिये गए अपने निर्देश का पालन नहीं करने के आरोप की जांच शुरू कर दी है. प्रतिस्पर्द्धा नियामक ने गूगल को कारण बताओ नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा है. इंटरनेट कंपनी को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

विज्ञापन

सूत्र ने कहा कि सीसीआई के आदेश का पालन नहीं करने को एक गंभीर मामला माना जाता है और अगर इसमें गूगल को दोषी पाया जाता है तो उस पर जुर्माना एवं दंडात्मक कदम उठाये जा सकते हैं.

Also Read: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Google CEO सुंदर पिचाई से की मुलाकात, Make In India पर हुई बात

प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने 25 अक्टूबर, 2022 के अपने आदेश में गूगल को एंड्रॉयड के प्लेस्टोर पर अपने दबदबे का दुरुपयोग करने का दोषी पाने के बाद 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके साथ ही उसने गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियों से दूर रहने को कहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola