Jio Cheapest Plan: जियो के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान, केवल 25 रुपये में पाएं 2GB डेटा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Sep 2022 12:12 PM
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस जियो की लॉन्चिंग पर फ्री इंटरनेट (Free Internet) ऑफर कर देश की सारी टेलीकॉम कंपनियों की खटिया खड़ी कर दी. आज भी टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्लान्स सबसे किफायती माने जाते हैं. आइए जानते हैं जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में-
Reliance Jio Cheapest Recharge: आज के दौर में इंटरनेट की जरूरत हर किसी को है. स्कूली शिक्षा से लेकर बड़े बिजनेस तक, इंटरनेट हर जगह जरूरी हो गई है. आपको बता दें कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस जियो की लॉन्चिंग पर फ्री इंटरनेट (Free Internet) ऑफर कर देश की सारी टेलीकॉम कंपनियों की खटिया खड़ी कर दी. आज भी टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्लान्स सबसे किफायती माने जाते हैं. आइए जानते हैं जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में-
रिलायंस जियो का यह सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है. इसमें यूजर्स को 1जीबी डेटा मिलता है. इस प्लान की खूबी यह है कि यह डेटा यूजर के एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक वैलिड रहता है. वहीं, इस डेटा लिमिट के खत्म हो जाने के बाद यूजर्स 64 केबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट चला सकते हैं.
Also Read: JIO का कोई तोड़ नहीं! हर रोज 1GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी, इससे सस्ता प्लान नहीं मिलेगा
रिलायंस जियो का यह सस्ता रिचार्ज रिचार्ज प्लान यूजर्स को 2जीबी डेटा ऑफर करत है. इस प्लान की खूबी यह है कि इस डेटा की वैलिडिटी यूजर के एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक रहती है. यूजर्स 2जीबी तक हाईस्पीड नेट के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकते हैं.
रिलायंस जियो के 61 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 6जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. यह प्लान भी यूजर के एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक अैलिड रहता है. इसमें यूजर्स को 6जीबी तक हाईस्पीड डेटा मिलता है और इसके खत्म हो जाने के बाद यूजर्स 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.
Also Read: Jio 6th Anniversary: जियो के 6 साल पूरे, डेटा हुआ 95% सस्ता, 100 गुना बढ़ी खपत
रिलायंस जियो का यह रीचार्ज प्लान यूजर्स को 12जीबी डेटा का बेनिफिट ऑफर करता है. ऊपर बताये गए प्लान्स की ही तरह इस प्लान प्लान की भी वैलिडिटी यूजर के एक्टिव प्लान तक रहेगी. 12जीबी तक हाईस्पीड डेटा यूज करने के बाद जब लिमिट खत्म हो जाएगी, तो 64 केबीपीएस के स्पीड के साथ डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










