ChatGPT से सीखा पैसे कमाने का तरीका, लखपत‍ि बनकर शेयर की सक्सेस स्टोरी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Mar 2023 6:21 PM

विज्ञापन

how to earn money with chatgpt|एक शख्स ने दावा किया है कि एआई चैटबॉट की मदद से उसने मात्र एक दिन में अपनी कंपनी शुरू कर ली. अब वह लाखों में कमा रहा है. उसने अपना बजट बताते हुए एआई से सिर्फ यह पूछा था कि सही तरीके से ज्यादा पैसा कैसे कमा सकते हैं?

विज्ञापन

ChatGPT से लोग अजब-गजब काम कर ले रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) आधारित इस टूल की मदद से कोई थीसिस लिख रहा है तो कोई किताब. अब तो यह अपने यूजर्स को पैसे कमाने के भी गुर (How To Earn Money) सिखाने लगा है. वह भी, जितना चाहो उतना. जी हां, एक शख्स ने दावा किया है कि एआई चैटबॉट (AI ChatBot) की मदद से उसने मात्र एक दिन में अपनी कंपनी शुरू कर ली. अब वह लाखों में कमा रहा है. उसने अपना बजट बताते हुए एआई से सिर्फ यह पूछा था कि सही तरीके से ज्यादा पैसा कैसे कमा सकते हैं? इसके जवाब में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर ने उसे ऑनलाइन बिजनेस का आइडिया दिया, जिससे उसकी जिंदगी बदल गई.

ChatGPT-4 से पूछा सवाल

जैक्‍सन फॉल (Jackson Greathouse Fall) नाम के इस शख्‍स ने ट्विटर (Twitter) पर अपनी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI Tool) की मदद से उसने यह उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की है, जिसके बारे में जानकर कोई भी चौंक जाए. जैक्‍सन ने ट्विटर पर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से चैट जीपीटी के बारे में काफी कुछ देख और सुन रहा था. इसके बाद मैंने चैटजीपीटी-4 (ChatGPT-4) एआई बॉट को लोड कर उससे सवाल पूछा. सवाल था कि अगर आप एक बिजनेसमैन हैं और आपके पास सिर्फ 100 डॉलर (लगभग 8 हजार रुपये) है. मकसद बिना कुछ गलत किये कम समय में ज्यादा पैसा कमाना, तो तरीका क्‍या हो सकता है? चैटजीपीटी ने जैक्‍सन फॉल को जवाब में ऑनलाइन बिजनेस का आइडिया दिया और कहा कि इससे वह जितना चाहें उतना पैसा कमा सकते हैं.

Also Read: AI Bot CEO: कंपनी का बॉस बनकर रोबोट ने अरबों में पहुंचाया कारोबार, शेयरों में भी आया जबरदस्त उछाल

ChatGPT एक-एक चीज बताता गया डीटेल से

जैक्‍सन फॉल यह देखकर हैरान थे. वह सवाल पूछते गए और चैटजीपीटी उन्हें जवाब देता गया. उसने पहले जैक्‍सन को एक वेबसाइट बनाने का सुझाव दिया. वेबसाइट की डिजाइन, लोगो, डोमेन नेम, आर्टिकल सहित सबकुछ तय करने में उनकी मदद की. चैटजीपीटी ने ब्रांडिंग के तरीके भी सिखाये. यही नहीं, ग्राहकों की मांग के अनुसार प्रोडक्ट रखने की भी सलाह दी. चैटजीपीटी ने यह भी बताया कि इन्‍वेस्‍टमेंट कैसे आयेगा. जैक्‍सन फॉल ने बताया है कि वह चैटजीपीटी के सारे संदेशों को फॉलो करते गए और एक ही दिन में उनकी कंपनी खड़ी हो गई. उन्होंने बताया है कि आज मेरी फर्म में कई निवेशक हैं और फर्म का बाजार मूल्‍य 25,000 डॉलर (लगभग 20 लाख 60 हजार रुपये) से ज्यादा हो गया है. अब जैक्‍सन ने चैटजीपीटी से अपनी कंपनी को और बड़ा बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं. उसके जवाब के आधार पर वह अगला कदम उठाएंगे. जैक्‍सन फॉल का यह ट्वीट वायरल हो चला है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola