ePaper

1 लाख रुपये में घर ले जाएं Maruti Suzuki Dzire, यहां पाएं ऑफर्स की पूरी जानकारी

Updated at : 18 Dec 2022 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Swift Dzire King of compact sedans will now enter in a new form

Swift Dzire King of compact sedans will now enter in a new form

इस स्टोरी में हम आपके लिए सेकंड हेंड Maruti Suzuki Dzire लेकर आये हैं. इस कार की शुरूआती कीमत वैसे तो 6.24 लाख रूपये है लेकिन, इन ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स की मदद से आप इस कार को महज 1,00,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Second Hand Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी की डिजायर ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाती है. यह एक सेडान सेगमेंट की कार है और मुख्य तौर पर अपने माइलेज और कम्फर्ट के लिए पसंद की जाती है. इस सेडान में आपको बेहतरीन डिजाइन के साथ जबरदस्त बूट स्पेस भी मिल जाती है. अपने इन्ही कुछ फीचर्स की वजह से यह कार एक जबरदस्त फैमिली कार बनकर सामने आती है. ऐसे में अगर आप भी इस कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें आज हम आपके लिए कुछ सेकंड हेंड Maruti Suzuki Dzire लेकर आये हैं. वैसे तो इस कार की शुरूआती कीमत 6.24 लाख रुपये एक्स शौरूम दिल्ली है लेकिन, इन सेकंड हेंड कार्स की कीमत केवल 1 लाख रुपये से ही शुरू हो जाती है. ये सभी कार्स ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स OLX, Droom और Cartrade पर सेल के लिए मौजूद हैं. चलिए इन कार्स और इनमें दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Maruti Suzuki DZire OLX Offers

अगर आप सेकंड हेंड Maruti DZire को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसका पहला ऑप्शन आपको ऑनलाइन प्लैटफॉर्म OLX पर मिल जाएगा. इस कार की कीमत प्लैटफॉर्म पर 1 लाख रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है. जानकारी के लिए बता दें यह 2009 की मॉडल है और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है. अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इस कार को खरीदने के लिए आपको एक बार में ही भुगतान करना होगा. सेलर ने इस कार पर किसी भी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया है.

Maruti Suzuki DZire Droom Offers

ऑनलाइन प्लैटफॉर्म Droom पर लिस्ट की गयी यह कार साल 2010 की मॉडल है. सेलेर ने इस कार की कीमत 1.5 लाख रुपये रखी है. बता दें इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है और अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो सेलर के तरफ से दिए जा रहे फाइनेंस प्लान का भी फायदा उठा सकते हैं .

Maruti Suzuki DZire Cartrade Offers

ऑनलाइन प्लैटफॉर्म Cartrade पर सेल के लिए लिस्ट की गयी यह कार साल 2011 की मॉडल है. सेलर ने इस कार की कीमत 1.80 लाख रुपये रखी है. अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इस कार पर कई तरह के फाइनेंस ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.

Disclaimer: इनमें से किसी भी कार को खरीदने से पहले इनकी जांच अच्छी तरह से कर लें, अगर आप गलत कार खरीद लेते हैं तो इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola