ePaper

Xiaomi के इस धाकड़ स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार छूट, कहीं मौका चूक न जाए

Updated at : 22 Oct 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Xiaomi के इस धाकड़ स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार छूट, कहीं मौका चूक न जाए

Budget Smartphone: Amazon Great Indian Festival सेल का तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय सेल का तीसरा फेज चालू है, जिसे अमेजन ने Extra Happiness Days Sale 2021 का नाम दिया है. इस सेल में कई प्रॉडक्ट्स पर धाकड़ डिस्काउंट और डील्स ऑफर की जा रही है. आज हम आपको एक बेहतरीन डील एक के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival सेल का तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय सेल का तीसरा फेज चालू है, जिसे अमेजन ने Extra Happiness Days Sale 2021 का नाम दिया है. इस सेल में कई प्रॉडक्ट्स पर धाकड़ डिस्काउंट और डील्स ऑफर की जा रही है. आज हम आपको एक बेहतरीन डील एक के बारे में बता रहे हैं.

अगर आप बजट सेगमेंट में कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको कम कीमत में धांसू स्मार्टफोन मिल सकता है. असल में Amazon की इस सेल में कई फोन्स पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा बैंक ऑफर के साथ डील्स को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाया जा रहा है.

Also Read: 108MP कैमरा, 5020mAh बैटरी वाला Xiaomi का बजट स्मार्टफोन हुआ और सस्ता

Redmi Note 10S पर ऐसी डील मिल रही है, जिसे आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे. Redmi के इस धाकड़ स्मार्टफोन पर भारी भरकम डिस्काउंट और कई आकर्षक ऑफर भी मिल रहे हैं. डील को ज्यादा शानदार बनाने के लिए फोन के साथ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. Redmi Note 10s स्मार्टफोन को आप अमेजन सेल में मात्र 12,749 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

Redmi के इस फोन को 14999 रुपये में लॉन्च किया गया था. कुछ समय पहले 1000 रुपये की कटौती होने के बाद 13,999 रुपये में बेचा जा रहा था. लेकिन शाओमी का यह धाकड़ स्मार्टफोन एक नयी और सस्ती कीमत में आपका हो सकता है.

Also Read: 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी वाला यह Redmi स्‍मार्टफोन मिल रहा इतना सस्ता

Redmi Note 10S मोबाइल फोन पर Axis Bank, IndusInd Bank, Citi Bank के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर बड़ी छूट और लाभ मिल रहे हैं. अगर सभी ऑफर्स और बैंक ऑफर को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल डिस्काउंट 2,250 रुपये हो जाता है. इस तरह आप इस मोबाइल फोन को बेहद कम कीमत में अमेजन इंडिया पर जाकर खरीद सकते हैं.

Redmi Note 10S की खूबियों की बात करें, तो इसमें 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो FHD+ रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है. डिवाइस के साइड पर पॉवर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है.

Also Read: Redmi Note 10 Lite: Xiaomi का सस्ता स्मार्टफोन दमदार कैमरे और जानदार डिस्प्ले के साथ आया

Redmi Note 10S मीडियाटेक हीलियो G95 SoC द्वारा संचालित है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा पंच होल में रखा गया है.

Also Read: Xiaomi 11T, 11T Pro : 108MP कैमरा, बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ आये शाओमी के नये स्मार्टफोन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola