ePaper

Top 5 Best Mileage Cars: पेट्रोल सूंघ कर चलती हैं ये 5 कारें!

Updated at : 23 Jul 2023 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
Top 5 Best Mileage Cars: पेट्रोल सूंघ कर चलती हैं ये 5 कारें!

हम भारतीय बाइक और कार में माइलेज को लेकर खासा परेशान रहते हैं. आज हम ऐसी 5 कारों की बात करेंगे जो पेट्रोल पीती नहीं बस सूंघ कर ही चलने लगती है! कार और बाइकों की बिक्री के पिछले कुछ साल के पैटर्न को देखेंगे तो पाएंगे कि लोगों ने सबसे ज्यादा उन वाहनों को खरीदा है जो ज्यादा माइलेज का दावा करते हैं.

विज्ञापन
undefined

Maruti Suzuki S-Presso सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. एस-प्रेसो पारंपरिक छोटे इंजन, हल्की कार के फार्मूले पर कायम है, जो 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

undefined

इस लिस्ट में दूसरी कार Maruti Suzuki Wagon R है जो अपनी कीमत के अलावा अपनी माइलेज के लिए भी पसंद की जाती है. मारुति सुजुकी वैगन आर को टॉल-बॉय हैचबैक कहा जाता है जो 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

undefined

भारत में तीसरी सबसे अधिक ईंधन कुशल कार छोटे इंजन वाली एक और छोटी कार Maruti Suzuki Celerio है. सेलेरियो में हाल ही में एक बड़ा अपडेट किया गया था और उसे नया के-सीरीज इंजन भी मिला था. कंपनी के अनुसार सेलेरियो की माइलेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर है.

undefined

लिस्ट में दूसरी कार होंडा सिटी सेडान सेगमेंट की एक प्रीमियम का है जो अपने फीचर्स और माइलेज के साथ डिजाइन के लिए भी पसंद की जाती है. हालांकि, 2023 में, होंडा सिटी अपने हाइब्रिड सिस्टम की बदौलत भारत में दूसरी सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट कार है. होंडा सिटी हाइब्रिड 27.13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसमें मिड साइज की सेडान की सभी खूबियां मिलती हैं.

undefined
undefined

हमने आपको आर्टिकल की शुरुआत में ही बताया कि आपको इस बात पर विश्वास करना मुश्किल होगा कि भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार एक मिड साइज एसयूवी है. इस लिस्ट में जो सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है वो Maruti Suzuki Grand Vitara/ Toyota Hyryder हैं. इन दोनों मिड साइज एसयूवी की माइलेज उनके हाइब्रिड इंजन के कारण 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Also Read: Explainer: पुरानी कार या बाइक बेचने के लिए किन पेपर्स की है जरूरत? देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola