PHOTO : बाजार में धूम मचा रही हैं ये 5 बेस्ट Electric Bikes, पेट्रोल की चिंता और न माइलेज की फिकर
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 12 Oct 2023 10:44 AM
टॉप सेलिंग और सबसे अधिक पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स में सबसे पहला नाम रिवोल्ट आरवी 400 का आता है. इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कॉमाकी एमएक्स3 इलेक्ट्रिक बाइक का नंबर आता है. इसके बाद कबीरा मोबिलिटी की केएम 3000 इलेक्ट्रिक बाइक का नंबर आता है.
नई दिल्ली : पेट्रोल की बढ़ती कीमत और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. ऐसे में जिनके पास पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां हैं, उनकी आर्थिक सेहत हमेशा किसी न किसी रूप में अच्छी नहीं रहती. ऐसे में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के विकल्प के तौर पर भारत की वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लॉन्च करना शुरू कर दिया है. इनमें दोपहिया वाहन और कारों के अलावा बस और ट्रक भी शामिल हैं. लेकिन, देश में अक्सरहां कम दूरी का सफर तय करने के लिए लोग दोपहिया वाहनों को खरीदना अधिक पसंद करते हैं. पांच ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स हैं, जो बाजार में धूम मचा रही हैं. इन्हें खरीदने के बाद किसी को न पेट्रोल भरवाने की चिंता रहेगी और न ही माइलेज की फिकर. सफर आराम से पूरा किया जा सकता है. आइए, जानते हैं इन पांच टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में…

टॉप सेलिंग और सबसे अधिक पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स में सबसे पहला नाम रिवोल्ट आरवी 400 का आता है. इसे 90,799 रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. यह बाइक 3.24 kWh बैटरी पैक से लैस है. इसे फुल चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लगता है. वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी राइडिंग रेंज 150 किमी तक की है. इसके बाद यह बाइक करीब 85 किमी प्रति घंटें की टॉप स्पीड से सड़क पर फर्राटा भर सकती है.

इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कॉमाकी एमएक्स3 इलेक्ट्रिक बाइक का नंबर आता है. इसे 95,000 रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है. सिंगल चार्ज होने पर इस बाइक से कम से कम 100 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है. इसे 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है.

इसके बाद कबीरा मोबिलिटी की केएम 3000 इलेक्ट्रिक बाइक का नंबर आता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.12 लाख रुपये है. इसमें 4.0 kWh का बैटरी पैक मौजूद है, जो सिंगल चार्ज पर 112 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है.

इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट में ओडिसी एवोकिस बाइक चौथे नंबर पर आती है. इसे 1.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें 4.32 kWh का बैटरी पैक मौजूद है. सिंगल चार्ज होने पर यह 140 किलोमीटर तक का सफर करा सकती है. वहीं, इसकी टॉप 80 किलोमीटर प्रति घंटा है.

इसके बाद दमदार इलेक्ट्रिक बाइकों की लिस्ट में अल्ट्रावॉयलेट एफ77 का नंबर आता है. यह भारत के बाजार में 10.3 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है. सिंगल चार्ज पर इस बाइक की राइडिंग रेंज 307 किमी तक की है. वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 152 किमी/घंटा है. इस बाइक को खरीदने के लिए आपको 3.8 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत चुकानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










