इस बाइक को लेने के बाद पेट्रोल का खर्च रह जाएगा करीब आधा, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Updated:
विज्ञापन

बजाज फ्रीडस 125 सीएनजी (एआई जेनेरेटेड- सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप आए दिन बढ़ते पेट्रोल की कीमतों से परेशान हैं तो CNG बाइक एक अच्छा विकल्प हो सकती है. भारत में अभी सिर्फ बजाज की फ्रीडम 125 सीएनजी ही है जो ये विकल्प मुहैया कराती है. ये बाइक पेट्रोल का खर्च तो बचाती है लेकिन इसके भी अपने नफे-नुकसान हैं, जो बाइक खरीदने से पहले आपको जान लेना चाहिए.

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अगर आप नई बाइक लेने का मन बना रहे हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो Bajaj Freedom 125 CNG आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं. लेकिन, सिर्फ माइलेज देखकर इसे खरीदना समझदारी नहीं होगी. आइए समझते हैं वो 5 अहम बातें, जो ग्राहकों को यह बाइक खरीदने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए.

विज्ञापन

पेट्रोल के मुकाबले CNG में कितनी होगी बचत?

बजाज के अनुसार, इस बाइक में 2 किलो का CNG टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि CNG पर यह करीब 100 किमी/किलो और पेट्रोल पर 65 किमी/लीटर का माइलेज देती है. आइए पटना, रांची और लखनऊ की मौजूदा कीमतों के आधार पर खर्च का गणित समझते हैं:

शहरCNG की कीमत (प्रति किलो)पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)CNG पर खर्च (प्रति किमी)पेट्रोल पर खर्च (प्रति किमी)
पटना₹93.00₹113.37₹0.93₹1.74
रांची₹94.50₹105.26₹0.95₹1.62
लखनऊ₹95.75₹101.86₹0.96₹1.57

इन आंकड़ों से साफ है कि CNG पर बाइक चलाने से आपका ईंधन का खर्च करीब-करीब आधा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Best Bikes Under ₹80,000: मिडिल क्लास के लिए हैं बेस्ट हैं ये बाइक्स, 80 kmpl तक माइलेज भी मिलेगा

आपके इलाके में CNG पंप है या नहीं?

बाइक खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि- गैस भरवाएंगे कहां? पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में तो CNG स्टेशन काफी हैं, लेकिन हर जिले या कस्बे में स्थिति एक जैसी नहीं है.

  • अगर रोज 20-30 किमी चलने के लिए आपको गैस भरवाने 15 किमी दूर जाना पड़े, तो कागजों पर दिखने वाली बचत का कोई फायदा नहीं होगा.
  • इसलिए बुकिंग से पहले अपने घर या रोज के रास्ते में पड़ने वाले नजदीकी CNG पंप की दूरी जरूर चेक कर लें.
  • उदाहरण के लिए: पटना जिले में 39 CNG स्टेशन, रांची जिले में 27 और लखनऊ में 48 CNG स्टेशन हैं.

गांव-देहात की उबड़-खाबड़ सड़कों पर कैसी रहेगी बाइक?

ग्रामीण इलाकों में बाइक सिर्फ पक्की सड़कों पर नहीं, बल्कि कच्चे रास्तों, गड्ढों और कीचड़ से भी गुजरती है. 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह बाइक ठीक है, लेकिन डिलीवरी लेते समय इन बातों की जांच खुद करें:

  • टायर और रिम में कोई कट या डैमेज न हो.
  • सस्पेंशन (फोर्क) से कोई ऑयल लीक न हो रहा हो.
  • ब्रेक, लाइट और इंडिकेटर सही से काम कर रहे हों.
  • CNG सिस्टम या पाइप से कोई अजीब आवाज या गैस लीकेज न हो.

ग्रामीण ग्राहकों को यह भी देखना चाहिए कि उनके आसपास बजाज का अधिकृत सर्विस सेंटर उपलब्ध है या नहीं.

पेट्रोल बैकअप है बड़े काम की चीज

इस बाइक की सबसे बड़ी क्वालिटी है कि ये एक डुअल-फ्यूल मोटरसाइकिल है. यानी इसमें CNG और पेट्रोल टैंक दोनों हैं. अगर रास्ते में गैस खत्म हो जाए, तो आप हैंडल पर दिए गए एक बटन को दबाकर इसे पेट्रोल मोड पर ला सकते हैं. गांव-देहात के सफर में जहां CNG पंप आसानी से नहीं मिलते, वहां 2 लीटर का पेट्रोल टैंक आपको रास्ते में अटकने से बचा सकता है.

त्योहार पर बुकिंग से पहले कीमत और डिलीवरी जरूर जांचें

त्योहारी सीजन में सिर्फ EMI या ऑफर देखकर बुकिंग न करें. इस बाइक के 'ड्रम एलईडी' वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1 लाख और 'डिस्क एलईडी' की कीमत ₹1,09,997 है. बुकिंग से पहले डीलर से ये बातें लिखित में जरूर समझ लें:

  • ऑन-रोड कीमत में क्या-क्या शामिल है (जैसे- इंश्योरेंस, एक्सेसरीज)?
  • बुकिंग के बाद बाइक की डिलीवरी कब तक मिलेगी?
  • CNG सिस्टम की वारंटी की शर्तें क्या हैं?
  • CNG से जुड़ी सर्विसिंग के लिए किस डीलर के पास जाना होगा?

तो साफ है अगर आपकी रोज की रनिंग ज्यादा है और घर के पास CNG पंप है, तो यह बाइक आपकी जेब का बोझ काफी हल्का कर सकती है. लेकिन, फैसला अपने शहर में CNG की कीमत और पंप की दूरी को देखकर ही लें.

ये भी पढ़ें: Aftermarket CNG Kit: आपकी कार में नहीं है CNG? बाहर से किट लगवाने से पहले जान लें नफा-नुकसान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola