Bajaj Auto ने पेश की 250cc की Dominar, कीमत 1.6 लाख रुपये से शुरू

Bajaj Dominar 250 Launched in India: दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने बुधवार को 250 सीसी इंजन क्षमता वाली डॉमिनार स्पोर्ट्स ट्यूरर पेश की. दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 1.6 लाख रुपये से शुरू है.
Bajaj Dominar 250 Launched in India: दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने बुधवार को 250 सीसी इंजन क्षमता वाली डॉमिनार स्पोर्ट्स ट्यूरर पेश की. दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 1.6 लाख रुपये से शुरू है. बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि डॉमिनार 250 में 248.8 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन होगा.
बजाज ने इसमें नये ग्राफिक्स के साथ नयी कॉन्ट्रास्ट फिनिशिंग दी है. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें आकर्षक और प्रीमियम बॉडी कलर्स- कैन्यन रेड और वाइन ब्लैक दिये हैं, जिसके चलते इसकी सड़क उपस्थिति काफी ज्यादा रहेगी. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें स्पोर्ट्स टूअरर के चलते इसके फ्रंट में अप-साइड डाउन फॉर्क्स दिये हैं. साथ ही, पूरे स्पोर्टी लुक के लिए इसमें ट्विन बैरेल एग्जॉस्ट भी देखने को मिलते हैं.
कंपनी के अध्यक्ष (मोटरसाइकिल) सारंग कांडे ने कहा, डॉमिनार 250 पर्यटन की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक आदर्श मोटरसाइकिल होगी. कंपनी ने कहा कि डॉमिनार 250 बीएस-6 मानकों के अनुरूप है. यह देशभर के कंपनी डीलरों पर उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




