ePaper

Audi Q3 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डीटेल्स

Updated at : 31 Aug 2022 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Audi Q3 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डीटेल्स

जर्मन कार निर्माता कंपनी Audi ने भारत में अपने प्रीमियम Q3 को लॉन्च कर दिया है. इस कार की कीमत 44.89 लाख रुपये से शुरू होती है और वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 50.39 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे.

विज्ञापन

Audi Q3 Launched in India: ऑडी ने भारत में अपनी नयी Q3 को लॉन्च कर दिया है. वह एक प्रीमियम सेगमेंट की SUV है. कंपनी ने अपनी इस कार को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इनमें Premium Plus और Technology शामिल है. आप अगर इस कार को बुक करना चाहते हैं तो बता दें कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है और आप इस कार को महज 2 लाख रुपये के टोकन अमाउंट में बुक कर सकेंगे. Audi अपनी इस कार में पहले 500 ग्राहकों को 5 साल की वारंटी और 3 साल/ 50,000 किलोमीटर की सर्विस वैल्यू पैक भी मुहैया करा रही है. बता दें इस कार की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो अपने इस स्टोरी में हम आपको इस कार से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं.

Audi Q3 Design

Audi Q3 के डिजाइन पर अगर नजर डालें तो यह SUV दिखने में काफी स्पोर्टी और प्रीमियम लग रही है. इसके फ्रंट में कंपनी ने सिंगलफ्रेम ऑक्टागोनल डिजाइन का इस्तेमाल किया है और इसे दो वर्टीकल बार से बांटा गया है. इस कार को कंपनी ने 5 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में पेश किया है. इनमें ग्लेशियर वाइट, पल्स ऑरेंज, क्रोनोस ग्रे, नवर्रा ब्लू और माइथोस ब्लैक शामिल है. इसके इंटीरियर पर नजर डालें तो कंपनी ने ओकापी ब्राउन और पर्ल बीज कलर का इस्तेमाल किया है.

Also Read: Maruti Baleno SUV Cross जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी सड़कों पर
Audi Q3 Engine

Audi ने भारत में अपनी Q3 को केवल 2.0 लीटर चार सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है. इसका इंजन 190bhp की पावर और 320nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है. बता दें यह कार महज 7.3 सेकंड्स में 0-100 तक की स्पीड पकड़ सकता है.

Audi Q3 Features

Audi Q3 में मिलने वाली फीचर्स की लिस्ट काफी लम्बी है. इस कार में कंपनी ने LED हेडलैम्प्स और LED रियर कॉम्बिनेशन लैंप, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा विद पार्क असिस्ट फीचर, 30 कलर एंबियंट लाइटिंग, छह एयरबैग, फोन बॉक्स विद वायरलेस चार्जिंग, ऑडी ड्राइव सेलेक्ट, वर्चुअल कॉकपिट प्लस और ऑडी साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola