ePaper

Audi Price Hike: ऑडी कार खरीदने जा रहे तो जल्दी करें, अगले महीने हो जाएगी इतनी महंगी

Updated at : 25 Aug 2022 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Audi Price Hike: ऑडी कार खरीदने जा रहे तो जल्दी करें, अगले महीने हो जाएगी इतनी महंगी

Audi Car Price Hike: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने कहा है कि वह अगले महीने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2.4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ऑडी इंडिया में हम एक स्थायी व्यापार मॉडल के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
undefined

Audi Car Price: अगर आप भी ऑडी की नयी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है.

undefined

जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने कहा है कि वह अगले महीने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2.4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी.

undefined

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कच्चे माल और आपूर्ति श्रृंखला की लागत बढ़ने के चलते उसने यह फैसला किया. बढ़ी हुई कीमतें 20 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी.

undefined

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ऑडी इंडिया में हम एक स्थायी व्यापार मॉडल के लिए प्रतिबद्ध हैं. कच्चे माल और आपूर्ति श्रृंखला की बढ़ती लागत के चलते हमें अपने मॉडलों की कीमतों में 2.4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की जरूरत है.

undefined

ऑडी इंडिया पेट्रोल मॉडल A4, A6, A8 L, Q5, Q7, Q8, S5 Sportback, RS 5 Sportbackऔर RS Q8 की बिक्री करती है. कंपनी ने ई-ट्रॉन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों- e-tron 50, e-tron 55, e-tron Sportback 55, e-tron GT और RS e-tron GT की पेशकश की है. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola