Apple WWDC23: ऐपल लायी नया iOS17, इससे आपका डिवाइस बनेगा ज्यादा समझदार

Updated:
विज्ञापन
Apple WWDC23: ऐपल लायी नया iOS17, इससे आपका डिवाइस बनेगा ज्यादा समझदार

iOS 17 में फेसटाइम अब आपको किसी के लिए एक मैसेज रिकॉर्ड करने देगा, अगर वो शख्स आपकी कॉल रिसीव कर पाने की स्थिति में नहीं है. लाइव वॉइसमेल कॉल करनेवाले के बोलते ही रियल टाइम में वॉइसमेल का लाइव ट्रांसक्रिप्शन आयेगा.

विज्ञापन

iOS 17 Update: ऐपल ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2023) में iOS 17 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि वह अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ बड़े और नये बदलाव करने जा रही है. iOS 17 में फेसटाइम अब आपको किसी के लिए एक मैसेज रिकॉर्ड करने देगा, अगर वो शख्स आपकी कॉल रिसीव कर पाने की स्थिति में नहीं है. लाइव वॉइसमेल कॉल करनेवाले के बोलते ही रियल टाइम में वॉइसमेल का लाइव ट्रांसक्रिप्शन आयेगा. इसके साथ ही, फोन के ऐप में अब पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर्स मिल रहे हैं.

iOS17 का नया फीचर Standby, फोन को बना सकेंगे बेडसाइड क्लॉक

आइफोन को अब बेडसाइड क्लॉक की तरह भी यूज किया जा सकता है. कंपनी ने iOS 17 के साथ Standby फीचर दिया है. यह फीचर देखने में काफी दिलचस्प है और यह फोन को पूरी तरह से बेडसाइट क्लॉक में बदल सकता है.

Also Read: WWDC 2023 में Apple ने उठाया Vision Pro से पर्दा, जानें क्या है यह और क्यों कहा जा रहा है भविष्य का कंप्यूटर

iOS 17 में क्या मिलेगा खास?

  • iPhone वॉलपेपर पर नये कस्टमाइजेशन फीचर आये हैं

  • iOS 17 के साथ अब Hey Siri नहीं, सिर्फ Siri बोलना ही काफी होगा

  • ऐपल AirDrop को भी अपडेट कर रही है. नया NameDrop फीचर मिलेगा, जिससे किसी डिवाइस को पास लाकर आसानी से फाइल ट्रांसफर किया जा सकता है

  • एक iPhone को दूसरे iPhone या Apple वॉच मॉडल के साथ पेयर किया जा सकता है

  • फेसटाइम वीडियो मैसेज की सुविधा मिलेगी, पलटते ही ऑन होगा स्टैंडबाई मोड

  • लाइव स्टिकर्स की सुविधा, लाइव वॉयसमेल भेज सकेंगे, ऑफलाइन मैप की सुविधा

  • कॉन्टैक्ट पोस्टर्स, ऑटोकरेक्ट में मशीन लर्निंग से सुधार, स्वाइप के जरिये रिप्लाई

iOS17 अपडेट इन डिवाइस को मिलेगा

  • iPhone XS/XS Max, iPhone XR

  • iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max

  • iPhone 12, 12 mini, iPhone 12 Pro, and 12 Pro Max

  • iPhone 13, 13 mini, iPhone 13 Pro, and 13 Pro Max

  • iPhone SE (2022)

  • iPhone 14 Pro/14 Pro Max

  • iPhone 14, iPhone 14 Plus

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola