Apple Store in India: भारत में ऐपल स्टोर खुलने से आपको क्या फायदा होगा?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Apr 2023 10:13 AM

विज्ञापन

Apple Store in India - लोगों के मन में सवाल भी हैं कि भारत में ऐपल प्रोडक्ट्स की दुकानें तो पहले से ही हैं, फिर ये ऐपल स्टोर पहला कैसे हुआ और इसके फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं-

विज्ञापन

Apple Store BKC Apple First Store in India Benefits: आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनानेवाली कंपनी ऐपल (Apple) ने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई में खोल दिया है. जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में इस स्टोर को ऐपल बीकेसी (Apple BKC) नाम दिया गया है. इसके बाद, दूसरा ऐपल स्टोर दिल्ली के साकेत में आगामी 20 अप्रैल को खुलने जा रहा है. कंपनी ने साल 2020 में अपना ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च किया था. उस वक्त ही कंपनी ऑफलाइन स्टोर भी ओपन करना चाहती थी. लेकिन अब जाकर यह मुमकिन हो पाया है. इसे लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, लोगों के मन में सवाल भी हैं कि भारत में ऐपल प्रोडक्ट्स की दुकानें तो पहले से ही हैं, फिर ये ऐपल स्टोर पहला कैसे हुआ और इसके फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं-

ऐपल स्टोर में आपको मिलेगा यह फायदा

ऐपल स्टोर भारत में पहली बार खुला है, तो आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अब तक आप ऐपल के प्रोडक्ट्स कहां से हो रही थी. अब तक आप ऐपल रिसेलर्स से प्रोडक्ट्स खरीद रहे थे. मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ऐपल का जो स्टोर खुला है, वह कंपनी का ऑफिशियल स्टोर है. अब तक जो ऐपल स्टोर्स थे, वो कंपनी के ऑफिशियल स्टोर नहीं थे. ये कंपनी के अथोराइज्ड स्टोर्स थे, जिन्हें केवल ऐपल के प्रोडक्ट्स बेचने की अनुमति थी. ऐपल के ऑफिशियल स्टोर के अपने कई फायदे हैं. यहां आपको सभी प्रोडक्ट्स का बड़ा पोर्टफोलियो मिलेगा. इसके साथ ही, आपको एक्सक्लूसिव ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा.

Also Read: Apple Store in India: मुंबई में ऐपल स्टोर के आसपास Amazon, Facebook, Twitter की नो एंट्री; आखिर क्या है वजह
लॉन्च होते ही भारत पहुंचेगा ऐपल का प्रोडक्ट

ऐपल का कोई डिवाइस पहले जब लॉन्च किया जाता था, तो यह सीधे भारत नहीं पहुंचता था. पहले इसे इंडिया आने में थोड़ा समय लग जाता था. लेकिन भारत में ऐपल स्टोर खुलने के बाद अब ऐसा नहीं होगा. अब जब नया आईफोन 15 लॉन्च होगा, तो यह भारत के ऐपल स्टोर्स में भी तुरंत पहुंच जाएगा. यहां इन-हैंड फील के साथ आपको ऐपल का आधिकारिक स्टाफ मिलेगा, जो सर्विस एक्सपीरिएंस को बेहतर करेगा. कंपनी ने मुंबई स्टोर के लिए 100 लोगों का स्टाफ हायर किया है. 100 लोगों की यह टीम 20 से ज्यादा भाषाओं में कंज्यूमर्स से बातचीत कर सकती है.

ऐपल स्टोर में मिलेंगी इतनी सारी एक्सक्लूसिव सर्विसेज

ऐपल स्टोर में आपको कई एक्सक्लूसिव सर्विसेज मिलेंगी. यहां एक्सपर्ट्स की एडवाइस के साथ शॉपिंग के लिए ऐपल का हर प्रोडक्ट मिलेगा. ऐपल के नये प्रोडक्ट्स सबसे पहले आ जाएंगे. ऐसे में लेटेस्ट डिवाइस खरीदने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां आपको एक छत के नीचे ऐपल के सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे. ऐपल ट्रेड-इन के जरिये आप पुराने डिवाइस के बदले नया ऐपल डिवाइस खरीदने पर छूट का फायदा उठा सकते हैं. ऐपल स्टोर पर शॉपिंग के लिए एक स्पेशलिस्ट मिलेगा. इसके साथ ही आप शॉपिंग सेशन भी रिजर्व करा सकते हैं. ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बुक करने पर सीधे ऐपल स्टोर से डिलीवरी ली जा सकती है. यहां जीनियस बार पर एक्सपर्ट सर्विस और सपोर्ट मिलेगी. आप यहां ऐपल स्टोर गिफ्ट कार्ड से शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही, ऐपल के खास ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा.

Also Read: Apple: मुंबई में खुला ऐपल का पहला स्टोर, सीईओ टिम कुक रहे मौजूद
Apple BKC की खास बातें जान लीजिए

ऐपल स्टोर मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुला है. यहां पर Jio World Drive मॉल में इस स्टोर को ओपन किया गया है, जो लगभग 20 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. स्टोर की खास डिजाइन इसे यूनीक बनाती है. यहां स्टोर के अंदर आपको ग्लास वॉल लगी दिखेगी. इसके अलावा, पेटिंग्स और इनडोर प्लांट्स आपका स्वागत करते दिखेंगे. स्टोर में आपको तमाम प्रोडक्ट्स एक्सपीरिएंस करने का मौका मिलेगा. ऐपल स्टोर इतनी चर्चा में है कि स्टोर ओपन होते ही यहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. वहीं, स्टोर के रेंट से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आयीं हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल स्टोर मुंबई का मंथली रेंट 42 लाख रुपये है. वहीं, 20 अप्रैल को साकेत में खुलनेवाला दिल्ली स्टोर मुंबई की तुलना में थोड़ा छोटा है और इसका किराया 40 लाख है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola