iPhone Offers: नया आईफोन आने से पहले पुराना वाला मॉडल हो गया इतना सस्ता, ऑफर देख उछल पड़ेंगे आप
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Sep 2023 1:33 PM
iPhone 14 plus | Apple
Apple के iPhone 13 को मौजूदा समय में Amazon और Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. आईफोन 13 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है, और आप इसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से काफी सस्ते में खरीद सकते हैं.

Apple iPhone Discount Offer : आईफोन 15 अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले एक बड़ी गुड न्यूज आयी है. Apple iPhone 13 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है, और आप इसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में खरीद सकते हैं.

Apple के iPhone 13 को मौजूदा समय में Amazon और Flipkart पर 58,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. आपको बता दें कि यह आईफोन 13 की अब तक की सबसे कम कीमत है.
Also Read: iPhone को लेकर Apple ने किया बड़ा ऐलान, Google ने उसकी फिरकी ले ली; देखें Video
सबसे अच्छी बात यह है कि इतनी कम कीमत में आईफोन 13 बिना किसी बैंक ऑफर और दूसरे डिस्काउंट के मिल रहा है. इसके अलावा, ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके बाद आईफोन 13 को 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

अमेजन की बात करें, तो यहां आईफोन पर कोई बैंक ऑफर नहीं है. खास बात यह है कि दोनों प्लैटफॉर्म एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं और इसलिए आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके इस तगड़े आईफोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. बता दें कि यह छूट आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करेगी.
Also Read: iPhone 15 के लॉन्च होने से पहले लीक हो गए ये फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 13 के फीचर्स की बात करें, तो इसका डिस्प्ले 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR वाला है. iPhone 13 को ग्राहक 6 कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. इसमें स्टारलाइट, पिंक, मूनलाइट, रेड, ब्लू और ग्रीन कलर्स शामिल हैं. यह स्मार्टफोन A15 बायोनिक चिप से लैस है.

कैमरे के मोर्चे पर बात करें, तो iPhone 13 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी ने इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन बैक कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश लाइट के साथ दिया है. वहीं, फोन में फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का मिलता है.
Also Read: ALERT: बम की तरह फटेगा iPhone! Apple ने यूजर्स को चेतावनी, भारी पड़ेगी यह गलती
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 13 एक 5G फोन है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है. इस वजह से यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं. इस आईफोन को पावर देने के लिए इसमें 3227 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी आईफोन 13 की बैटरी से 19 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










