ePaper

Apple iPhone 13 को बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स

Updated at : 16 Nov 2022 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Apple iPhone 13 को बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स

Apple iPhone 13 खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इस स्मार्टफोन पर कई तरह के डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स का इस्तेमाल कर आप iPhone 13 को 40,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे.

विज्ञापन

Apple iPhone 13 Flipkart Offers: अगर आप अभी अपने लिए Apple की iPhone 13 खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर कई तरह के डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स का इस्तेमाल कर अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो इसे 40,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे. चलिए iPhone 13 स्मार्टफोन पर दिए जा रहे जा रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं.

Apple iPhone 13 Specifications

iPhone 13 के स्पेक्स शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच का XDR OLED डिस्प्ले मिल जाता है. परफॉरमेंस के लिए Apple ने इसमें अपने ही A15 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वहीं स्टोरेज की अगर बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. iPhone 13 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का और अल्ट्रा वाइड कैमरा भी 12MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 3,240mAh की बैटरी के साथ आता है और यह 23W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Face ID, Compass, Accelerometer, Gyro, Barometer और Ultra Wideband Support जैसे फीचर्स शामिल है.

Also Read: भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू, Amazon पर मिल रहे कमाल के ऑफर्स
iPhone 13 Flipkart Offers

Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत 61,999 रुपये रखी गयी है. लेकिन, इस स्मार्टफोन पर कई तरह के बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इन सभी ऑफर्स का इस्तेमाल करने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये से भी कम रह जाती है. अब बात करें ऑफर्स की तो इस स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट, Axis बैंक कार्ड और नॉन EMI ट्रांजैक्सन पर 1,000 रुपये की छूट, Flipkart Axis बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही हो. अब बात करें एक्सचेंज ऑफर्स की तो प्लैटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर 17,500 रुपये की एक्सचेंज छूट दी जा रही है. वहीं iPhone 11 पर 12,000 रुपये और iPhone 12 पर 16,000 रुपये की एक्सचेंज बोनस दी जा रही है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola