Apple India Stores: अगले चार साल में भारत में 3 नये स्टोर्स खोलेगा ऐपल? जानिए कब और कहां

Apple India New Stores – रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल कंपनी आनेवाले चार सालों में 53 नये स्टोर्स ग्लोबल मार्केट में खोलने जा रही है. इसके साथ ही, एशियन मार्केट में कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी में है.
Apple India Stores : टेक दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) ने अप्रैल महीने में भारत में अपना पहला स्टोर (Apple Store India) खोला था. पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Apple Store Mumbai BKC) और दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत (Apple Store Delhi Saket) में खोला गया था.
खबरों की मानें, तो भारत में नये-नये खुले ये स्टोर्स अभी से 22 से 25 करोड़ का बिजनेस कर रहे हैं. इसी को देखते हुए अब क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक जायंट ने भारत में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. ताजा रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल कंपनी जल्द ही भारत में तीन और स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल कंपनी आनेवाले चार सालों में 53 नये स्टोर्स ग्लोबल मार्केट में खोलने जा रही है. इसके साथ ही, एशियन मार्केट में कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी में है. भारतीय बाजार की बात करें, तो ऐपल भारत में 3 नये स्टोर्स की लॉन्चिंग करनेवाली है.
ये स्टोर्स दिल्ली और मुबंई में खोले जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने स्टोर्स की लोकेशन शॉर्टलिस्ट कर ली है. भारत का तीसरा ऐपल स्टोर मुंबई के बोरीवली में साल 2025 में खोला जाएगा. इसके बाद, साल 2026 में ऐपल का चौथा स्टोर दिल्ली के डीएलएफ प्रॉमनेड मॉल में खुलेगा. भारत में ऐपल का पांचवां स्टोर साल 2027 में मुंबई के वर्ली इलाके में खुलेगा.
Also Read: Apple Store in India: भारत में ऐपल स्टोर खुलने से आपको क्या फायदा होगा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










