THAR Gift: निकहत जरीन को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की नयी थार, गोल्डेन गर्ल ने ड्रॉप किया मर्सिडीज लेने का प्लान

THAR Gift – महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में गोल्ड मेडल लाने वाली निखत जरीन (Golden Girl Nikhat Zareen) को नयी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गिफ्ट की है.
Anand Mahindra Gift Thar SUV To Golden Girl Nikhat Zareen: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में गोल्ड मेडल लाने वाली निखत जरीन (Golden Girl Nikhat Zareen) को नयी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गिफ्ट की है. आपको बता दें कि निकहत ने वियतनाम की बॉक्सर को 5-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया है, जिसके बाद उन्हें 1 लाख डॉलर प्राइज मनी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस राशि से निकहत अपने लिए मर्सिडीज कार खरीदने का प्लान कर रही थीं. लेकिन महिंद्रा से नयी थार एसयूवी मिलने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है. अब वह इस राशि से अपने माता-पिता को हज पर भेजेंगी.
आनंद महिंद्रा देश का नाम रोशन करनेवाले खिलाड़ियों को समय-समय पर अपने ब्रांड की दमदार गाड़ियां तोहफे में देते रहते हैं. अब कंपनी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाली निकहत जरीन को नयी महिंद्रा थार गिफ्ट की है. इससे पहले ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड लानेवाले नीरज चोपड़ा को महिंद्रा ने कस्टम कार तोहफे में दी थी जिसपर उनके इस कारनामे को अंकित भी किया गया था. उस समय कंपनी ने नयी एक्सयूवी700 नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की थी. इसके अलावा अवनि लेखरा, सुनित अंतिल को भी कंपनी ने गाड़ियां गिफ्ट की हैं.
Also Read: Anand Mahindra Tweet : बच्चों के खेल वाले इस छोटे से वीडियो से आनंद महिंद्रा ने दे डाली बड़ी प्रेरणा
महिंद्रा थार भारत में सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडर कारों में एक है और लॉन्च के बाद से ही यह काफी डिमांड में रही है. कंपनी RWD और 4WD कॉन्फिगरेशन में मॉडल पेश करती है, जिसे सॉफ्ट टॉप या हार्ड टॉप का ऑप्शन मिलता है. थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. महिंद्रा की इस एसयूवी के आरडब्ल्यूडी वेरिएंट के लिए मार्केट में काफी दीवानगी है. यह महिंद्रा थार का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था. महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये तक जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










