Amazon Prime Day Sale 2022 के दौरान इलेक्ट्रिक आइटम्स पर दिए जा रहे जबरदस्त डिस्काउंट, ये हैं ऑफर्स

Amazon पर Prime Day Sale की शुरुआत हो चुकी है, कंपनी की तरफ से यह सेल 23 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक चलायी जाएगी. इस सेल के दौरान आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर ढेर सारे पैसे बचा सकेंगे.
Amazon Prime Day Sale 2022: अमेजन पर सेल की शुरुआत हो चुकी है. Amazon पर यह सेल 23 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक चलने वाला है. इस सेल के दौरान आप इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद पर ढेर सारे पैसे बचा सकेंगे. इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स, गैजेट्स, टीवी और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं. चलिए इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट एक बारे में डीटेल से जानते हैं.
Samsung की M13 एक बजट स्मार्टफोन है. Amazon से आप इस स्मार्टफोन को महज 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकेंगे. आपको बता दें यह स्मार्टफोन 4G और 5G दोनों ही वैरिएंट्स में लॉन्च किये गए हैं.
Mi की तरफ से आने वाला यह लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सेल के दौरान आप इस लैपटॉप को महज 52,990 रुपये में खरीद सकेंगे. अगर आप इस लैपटॉप को खरीदने के लिए ICICI या फिर SBI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एडिशनल 1000 रुपये का डिस्काउंट दिय जाने वाला है.
OnePlus के Buds Pro प्रीमियम सेगमेंट TWS ईयरबड्स हैं. Amazon पर चल रहे इस सेल के दौरान इसे आप 7,990 रूपए में खरीद सकेंगे. इन ईयरबड्स की कीमत 8,990 रुपये है लेकिन, बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसमें एडिशनल 1,000 रुपये की बचत कर सकेंगे.
Xiaomi की तरफ से आने वाला यह स्मार्टफोन मिड रेंज की कैटेगरी में आता है. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. इस सेल के दौरान आप Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन में कोपनी ने Snapdragon 888 प्रॉसेसर का इस्तेमाल किया है.
अगर आप Apple 11 लेने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आप इसेक 64GB स्टोरेज वेरिएंट को महज 41,999 रुपये में खरीद सकेंगे. इस समर्टफोन में एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बैंक डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं.
30,000 से कम कीमत पर यह एक जबरदस्त ऑप्शन बनकर सामने आती है. इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान आप महज 25,999 रुपये में खरीद सकेंगे।इस समर्टफोन में कई तरह के बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट कूपन दिए जा रहे हैं. आप इन ऑफर्स का फायदा उठाकर इस स्मार्टफोन को काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकेंगे.
Amazfit के ये दोनों ही फुली लोडेड स्मार्टवॉच है. सेल के दौरान इन दोनों में से किसी भी स्मार्टवॉच को आप महज 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे. आप अगर चाहें तो Amazfit के Bip 3 को 2,999 और Bip 3 Pro स्मार्टवॉच को 3,999 रुपये में खरीद सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




