ALERT! आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर हैकिंग का खतरा, Google ने यूजर्स को किया आगाह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Nov 2022 11:10 AM
गूगल रिसर्चर रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड डिवाइस की ग्राफिक्स प्रॉसेसिंग यूनिट (Graphics Processing Unit) यानी जीपीयू (GPU) में एक बग की पहचान हुई है, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैकिंग (Android Smartphone Hacking) का खतरा बढ़ गया है.
Google Alert Android Phone: सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Smartphone) यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. आपकी डिवाइस पर हैकिंग का खतरा है. गूगल (Google) ने सभी एंड्रॉयड फोन (Android Phone) के लिए चेतावनी जारी की है.
क्या कहती है गूगल की रिपोर्ट
गूगल रिसर्चर रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड डिवाइस की ग्राफिक्स प्रॉसेसिंग यूनिट (Graphics Processing Unit) यानी जीपीयू (GPU) में एक बग की पहचान हुई है, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैकिंग (Android Smartphone Hacking) का खतरा बढ़ गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में जो हाई ग्राफिक्स गेमिंग वाले स्मार्टफोन होते हैं, उनमें जीपीयू का इस्तेमाल होता है.
Also Read: Google यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 15GB नहीं बल्कि मिलेगा 1TB का स्टोरेज एक्सेस, यहां पढ़ें पूरी खबर
Google का अलर्ट जारी
गूगल रिसर्चर टीम ने ARM Mali GPU Driver में खामी का पता लगाया है. ऐसे में गूगल की टीम की तरफ से उनकी तरफ से चिप डिजाइनर ARM को GPU बग के बारे में जानकारी दे दी गई थी. ऐसे में चिप डेवलपर्स की ने इन कमियों को दूर कर दिया है. इसके बाद भी सैमसंग, शाओमी, ओप्पो और गूगल सहित अन्य स्मार्टफोन्स पर हैकिंग का खतरा बना हुआ है.
जून-जुलाई में डिटेक्ट हुआ था बग
रिपोर्ट के अनुसार, इस बग की पहचान जून – जुलाई 2022 के बीच हुई थी. ऐसे में ARM ने जुलाई और अगस्त 2022 में इन कमियों को ठीक कर लिया था. लेकिन Google ने बताया है कि Mali GPU का यूज करने वाले सभी टेस्ट किए गए डिवाइस में अब भी बग बना हुआ है.
अलर्ट रहने की जरूरत
रिसर्चर्स की मानें, तो बग से प्रभावित एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए जल्द सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में स्मार्टफोन और चिप मैन्युफैक्चरर्स इस सिक्योरिटी पैक को जल्द रोलआउट कर सकते हैं. गूगल के अलर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन कंपनियों को इस तरह के बग से अलर्ट रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










