5G लॉन्च से पहले JIO का नया SIM खरीदने की मची होड़, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Sep 2022 7:56 PM
Reliance Jio New Subscribers: जियो लगातार नये ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब रही है. जियो ने जुलाई में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ज्यादा रुपये खर्च किये हैं. ऐसे में ग्राहकों के बीच जियो का नया सिम खरीदने की होड़ मच गई है.
JIO 5G: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी इस दीवाली (Diwali 2022) पर 5G (Jio 5G) सर्विस लेकर आने की तैयारी कर रही है. लेकिन 5G लॉन्च से पहले जियो ने अपनी जोरदार धमक पेश की है.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से जुलाई 2022 के आंकड़े जारी किये गए हैं. जियो लगातार नये ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब रही है. जियो ने जुलाई में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ज्यादा रुपये खर्च किये हैं. ऐसे में ग्राहकों के बीच जियो का नया सिम खरीदने की होड़ मच गई है.
Also Read: Jio Recharge: 900 से कम में 336 दिनों की डेटा-कॉलिंग
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक जियो ने जुलाई में 29 लाख 40 हजार नये सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, वहीं एक माह पहले जून में जियो ने लगभग 4 लाख 20 हजार नये सब्सक्राइबर जोड़े थे.
भारती एयरटेल की बात करें, तो जुलाई में कंपनी ने मात्र 5 लाख नये सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. वहीं, वोडाफोन आइडिया के 15 लाख सब्सक्राइबर्स जुलाई में घट गए. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को 1,327,999 ग्राहकों का नुकसान हुआ है. वहीं, MTNL को 3,038 यूजर्स का नुकसान हुआ.
ट्राई के जुलाई के आंकड़ों के अनुसार, जियो (Jio) के पास सबसे ज्यादा टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं. जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 41.5 करोड़ है, वहीं भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या 36.3 करोड़ है. इस सूची में तीसरा स्थान वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) का है. Vi के कुल सब्सक्राइबर्स 25.5 करोड़ हैं.
Also Read: TRAI की शक्तियों में कटौती की तैयारी में सरकार, जानें क्या है इंडस्ट्री की राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










