ePaper

Sunroof वाली कारों के 5 नुकसान, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Updated at : 13 Sep 2023 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Sunroof वाली कारों के 5 नुकसान, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Sunroof वाली कारें एक अच्छा फीचर हो सकती हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं. यदि आप एक कार खरीद रहे हैं और सनरूफ पर विचार कर रहे हैं, तो इन नुकसानों को ध्यान में रखना चाहिए. भारत में सनरूफ वाली कारों की डिमांड बढ़ रही है. लेकिन, उन्हें यह नहीं पता कि सनरूफ के कुछ नुकसान भी होते हैं

विज्ञापन
undefined

सेफ्टी: ज्यादातर लोग सनरूफ का सही इस्तेमाल नहीं करते. वह इसका गलत इस्तेमाल करते हैं. लोग चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और मस्ती करते हैं. यह खतरनाक होता है. इससे सुरक्षा जोखिम बढ़ता है.

undefined

गर्मी और शोर: तेज धूप में सनरूफ के कारण केबिन के अंदर ज्यादा गर्मी हो सकती है. ऐसे में केबिन को ठंडा करने के लिए एयर कंडीशनर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा. इसके अलावा, बारिश में सनरूफ से केबिन में ज्यादा आवाज भी आती है.

undefined

रखरखाव: सनरूफ को रेगुलर रखरखाव की जरूरत होती है. आप इसे ऐसे ही नहीं छोड़ सकते. अगर सनरूफ का सही रखरखाव नहीं किया जाएगा तो परेशानी हो सकती है. इसमें लीकेज हो सकती है और बारिश का पानी अंदर सकता है.

undefined

माइलेज: वैसे तो सनरूफ को बंद रखकर ही कार चलानी चाहिए लेकिन कुछ लोग सनरूफ खोलकर भी कार चलाना पसंद कर सकते हैं. ऐसे में कार का माइलेज घट जाता है क्योंकि केबिन में हवा आने से कार एयरोडायनेमिक्स बिगड़ जाते हैं.

undefined

कीमत: सनरूफ वाली कार बिना सनरूफ वाली कार के मुकाबले ज्यादा महंगी होती हैं. आमतौर पर कारों के ऊपर वाले वेरिएंट्स में ही सनरूफ दी जाती है, जो कि महंगे होते हैं.

Also Read: Sunroof Cars: भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती सनरुफ वाली कारें, जो बनाएगी आपके सफर को सुहाना
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola