2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानें नए फीचर्स, रेंज, कीमत समेत सारी डिटेल्स

2026 Tata Tiago Facelift (Photo: Tata Motors)
Tata Motors ने 2026 Tiago और Tiago EV को नए डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है. इसमें स्टाइलिश लुक, अपडेटेड केबिन और एडवांस सेफ्टी मिलती है. EV मॉडल भी बेहतर रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.
भारतीय बाजार में Tata Motors ने नई 2026 Tiago और Tiago EV लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 4.69 लाख रुपये रखी है, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है. खास बात ये है कि Tiago EV अब BaaS (Battery as a Service) ऑप्शन के साथ भी आएगी. इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये होगी और बैटरी यूज के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. वहीं, iCNG मॉडल की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है.
2026 Tata Tiago और Tiago EV: डिजाइन
कंपनी ने इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है. इसकी सबसे बड़ी झलक नई LED हेडलाइट्स में देखने को मिलती है. अब इसमें आइब्रो-स्टाइल DRLs दिए गए हैं. बीच में दिया गया ब्लैक पैनल इसकी रोड प्रजेंस को और दमदार बना देता है, जबकि नया बंपर डिजाइन पूरे फ्रंट प्रोफाइल को फ्रेश फील देता है.
साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसकी ओवरऑल शेप पहले जैसी ही रखी गई है. पुराने pull-type डोर हैंडल्स भी बरकरार हैं. हालांकि, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इसकी साइड लुक में नई जान डालते हैं. वहीं पीछे की तरफ नए LED टेललाइट्स दिए गए हैं, जिनमें वर्टिकल लाइन वाला डिजाइन देखने को मिलता है.
कार के पीछे का हिस्सा भी अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आता है. नई टेललाइट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है कि वे आपस में जुड़ी हुई लगती हैं, जबकि बीच में कंपनी का लोगो इसे प्रीमियम टच देता है. पीछे की तरफ वाइपर, टेलगेट पर बड़ा Tiago बैज और नया अपडेटेड बंपर दिया गया है, जिसमें वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स शामिल हैं.
वहीं, Tata Motors की Tata Tiago EV का लुक काफी हद तक इसके पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल जैसा ही दिखाई देता है. लेकिन इलेक्ट्रिक वर्जन को थोड़ा अलग और फ्यूचरिस्टिक टच देने के लिए फ्रंट में दिया गया ब्लैक पैनल अब बॉडी कलर फिनिश के साथ आता है. इसके अलावा, इसमें खास एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साथ ही, कार पर लगे यूनिक EV बैज साफ बताते हैं कि यह एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली कार है.
2026 Tata Tiago और Tiago EV: कलर्स
2026 Tata Tiago facelift अब पहले से ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स के साथ आती है. इसमें Varanasi Vibrance, Sobo Surge, Pangong Pulse, Pristine White, Pure Grey और Daytona Grey जैसे नए शेड्स मिलते हैं. वहीं, Tiago EV में भी यही सभी रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए कंपनी ने खास तौर पर Dehradun Dew नाम का एक एक्स्ट्रा कलर भी जोड़ा है.
2026 Tata Tiago: इंटीरियर
- केबिन में अब भी ब्लैक और लाइट ग्रे कलर थीम मिलती है, लेकिन डैशबोर्ड का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है.
- ड्राइवर के लिए अब नया स्टैंडअलोन डिस्प्ले दिया गया है, जिससे जरूरी जानकारी देखना आसान हो जाता है.
- कार में थोड़ा अपडेट किया गया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिस पर चमकने वाला टाटा लोगो दिया गया है.
- 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम अब फ्लोटिंग स्टाइल स्क्रीन के साथ आता है, जो केबिन को ज्यादा मॉडर्न फील देता है.
- डैशबोर्ड के बीच में दिया गया ‘TIAGO’ बैज अब नीचे क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के पास शिफ्ट कर दिया गया है.
- AC कंट्रोल्स में पहले की तरह रोटरी नॉब्स और टॉगल स्विच मिलते हैं.
- पूरा क्लाइमेट कंट्रोल सेक्शन ब्लैक पैनल पर दिया गया है, जिससे इंटीरियर और ज्यादा क्लीन और स्टाइलिश लगता है.
2026 Tata Tiago: फीचर्स
- इसमें अब ड्यूल वायरलेस चार्जर मिलता है, यानी दो लोग एक साथ अपना फोन वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकते हैं.
- 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर फीचर्स दिया गया है
- पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स दिए गए हैं.
- हाईवे ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है.
- बारिश में बेहतर विजिबिलिटी के लिए रेन-सेंसिंग वाइपर्स और रात में सुविधा के लिए ऑटो हेडलैम्प्स मिलते हैं.
- AMT गियरबॉक्स वाले मॉडल में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं.
- इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स कार को मुश्किल रास्तों पर ज्यादा कंट्रोल में रखते हैं.
- Tiago EV में ऑटो डिमिस्ट और हाई-बीम अलर्ट जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं.
2026 Tata Tiago: इंजन
- 2026 टाटा टियागो में पहले वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता है. यह इंजन 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- CNG मॉडल 75 hp की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है. इसमें ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलता है.
- पेट्रोल और CNG, दोनों वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.
- साथ ही 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है.
2026 Tata Tiago EV: रेंज और बैटरी
- Tata Tiago EV में कंपनी दो बैटरी ऑप्शन देती है. पहला 19.2 kWh और दूसरा 24 kWh.
- फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 205 से 215 km तक की रियल ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है.
- वहीं MIDC के मुताबिक इसकी रेंज करीब 285 km तक बताई गई है.
- कंपनी का कहना है कि फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 18 मिनट में करीब 100 km तक चलाने लायक चार्ज मिल सकता है.
- चार्जिंग के लिए इसमें कई ऑप्शन मिलते हैं, जैसे 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर, 7.2 kW होम चार्जर और 30 kW DC फास्ट चार्जर.
यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner को चुनौती देने आई MG Majestor, जानिए कीमत और खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










