टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर का उन्नत संस्करण उतारा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को अपने लोकप्रिय बहुद्देशीय वाहन इनोवा क्रिस्टा और एसयूवी फॉर्च्यूनर का उन्नत संस्करण पेश किया. इनकी शोरूम में कीमत 14.93 लाख से 33.60 लाख रुपये के बीच है. दोनों वाहनों के अंदुरूनी हिस्से में बदलाव किया गया है . टोयोटा ने बयान में कहा कि नई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को अपने लोकप्रिय बहुद्देशीय वाहन इनोवा क्रिस्टा और एसयूवी फॉर्च्यूनर का उन्नत संस्करण पेश किया. इनकी शोरूम में कीमत 14.93 लाख से 33.60 लाख रुपये के बीच है. दोनों वाहनों के अंदुरूनी हिस्से में बदलाव किया गया है . टोयोटा ने बयान में कहा कि नई इनोवा क्रिस्टा में हीट रिजेक्शन ग्लास , छिद्रयुक्त चमड़े की सीट , यूएसबी फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स होंगे.

विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि शोरूम में नई इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.93 से 22.43 लाख रुपये जबकि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट 18.92 से 23.47 लाख रुपये होगी. नई फॉर्च्यूनर की शोरूम कीमत 27.83 लाख से 33.60 लाख रुपये के बीच होगी. टोयोटा किर्लोस्कर के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा , " ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमने इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर में उनकी प्राथमिकताओं को शामिल किया है. इसे लेकर हम खुश हैं. "
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola